फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Staff will be recruited for Covid 19 Hospital

कोविड-19 अस्पताल के लिए होगी स्टाफ की भर्ती

Tue, 05 May 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Staff will be recruited for Covid 19 Hospital
कोविड-19 अस्पताल के लिए होगी स्टाफ की भर्ती
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 अस्पताल के लिए चिकित्सकों और अन्य मेडिकल स्टाफ की भर्ती की जाएगी। इन पदों को आउटसोर्सिंग के जरिए भरा जाएगा। कोरोना के चलते चिकित्सा स्टाफ की काफी जरूरत है। मेडिकल कॉलेज में पहले से ही चिकित्सकों और चिकित्सकीय स्टाफ समेत 200 से ज्यादा पद खाली चल रहे हैं। ऐसे में उन पदों को भरने के लिए अब आउटसोर्सिंग के जरिए कवायद की जा रही है। चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक डॉ. केके गुप्ता ने इस संबंध में प्राचार्य को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि जो पद खाली चल रहे हैं उन्हें जिलाधिकारी के जरिए आउटसोर्सिंग से तत्काल भरा जाए। इसके लिए कोई भी सेवा प्रदाता एजेंसी, जो वर्तमान में प्रदेश में कहीं भी स्टाफ उपलब्ध करा रही हो, उससे तुरंत संपर्क किया जाए। इनका वेतन पद के हिसाब से जो चिकित्सा विभाग द्वारा निर्धारित की गई है वह मान्य होगी। इनकी तैनाती फिलहाल 3 महीने के लिए कोविड-19 अस्पताल में की जाएगी। इसके बाद उनकी सेवा कार्य एवं आचरण संतोषजनक होने पर सेवा विस्तार भी किया जा सकता है। प्राचार्य ने बताया कि महानिदेशक का पत्र प्राप्त हुआ है। भर्ती के लिए इच्छुक चिकित्सकों और अन्य स्टाफ से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed