{"_id":"5fee36088ebc3e3db72e12ed","slug":"staff-from-dios-met-in-support-of-managing-director-city-news-mrt5183198143","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंध संचालक के समर्थन में डीआईओएस से मिला स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंध संचालक के समर्थन में डीआईओएस से मिला स्टाफ
विज्ञापन
मेरठ। परीक्षितगढ़ इंटर कॉलेज से जुड़े विवाद को लेकर कॉलेज का स्टाफ बृहस्पतिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला। उन्होंने ज्ञापन देकर प्रबंध संचालक पर लगे आरोपों को निराधार बताया।
डीआईओएस कार्यालय पहुंचे शिवप्रताप सिंह, विनोद कुमार, दुष्यंत कुमार, सूरजपाल, अमित कुमार, अजय सिंह, कैलाश चंद, गिरजेश कुमार आदि ने बताया कि प्रबंध संचालक की झूठी शिकायत की गई है। अगस्त, 2018 से सोनू प्रबंध संचालक का दायित्व संभाल रहे हैं। उनके द्वारा लगातार विद्यालय हित में काम किए गए हैं। विद्यालय स्टाफ की विकास समिति बनाकर शैक्षिक उत्थान के प्रयास किया गया। वहीं, प्रधानाचार्य ने आदेेश के बावजूद प्रयोगशाला के सुधार, फर्नीचर एवं स्मार्ट क्लास संचालन के प्रयास नहीं किए। उन्होंने काम न करके केवल झूठी शिकायत की है। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल शिकायत निरस्त करने का आग्रह किया।
वेतन दिलाने का आग्रह किया
स्कूल के स्टाफ ने अंशकालिक शिक्षकों का वेतन दिलाने का आग्रह भी किया। उन्होंने बताया कि पीटीए कोष में पर्याप्त धन नहीं है। जिस कारण वेतन नहीं मिल पाया है। छात्रों ने इस माह धन जमा कराया है। वह अभी खाते में जमा नहीं हो पाया है। चेक बुक व अन्य कागज भी प्रधानाचार्य की अलमारी में हैं। उन्होंने शुल्क खाते में जमा कराते हुए सभी शिक्षाओं को वेतन दिलाने का आग्रह किया है।