फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   St. Joseph's Feast celebrated with great joy

Meerut News: संत जोसफ्स फीस्ट हर्षोल्लास के साथ मनाया

Thu, 19 Mar 2026 08:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
St. Joseph's Feast celebrated with great joy
सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में फीस्ट हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। संस्थान
सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को संत जोसफ्स फीस्ट हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोफेसर सिस्टर क्रिस्टीना लुईस द्वारा संत जोसफ्स की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मंच संचालन डॉ. निमिषा ने किया। उन्होंने संत जोसफ्स के जीवन व उनके आदर्शों का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत गीत एवं नृत्य प्रस्तुति से हुई, जिसमें तनु, आरती, अंजलीना और नैन्सी ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान माता मरियम पर आधारित एक आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की गई, जिसमें स्वर्गदूत द्वारा जोसफ को स्वप्न में दिए गए संदेश को दर्शाया गया। इस प्रस्तुति में नीलांशी, अर्पिता और शिवानी ने सहयोग किया। इस मौके पर डॉ. महेश पालीवाल, रंजना, डॉ. अशोक सोम, डॉ. विदुषी और डॉ. नीरू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed