फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   St. John's won the trophy by defeating Darshan Academy

Meerut News: दर्शन एकेडमी को हराकर सेंट जोंस ने जीती ट्रॉफी

Thu, 13 Nov 2025 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
St. John's won the trophy by defeating Darshan Academy
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही 7वीं कैलाश प्रकाश मेमोरियल बास्केटबाल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। फाइनल में सेंट जोंस की टीम ने दर्शन एकेडमी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सबसे पहले प्रथम सेमीफाइनल मैच खेला गया। यह मैच आईआईएमटी और सेंट जोंस के बीच हुआ। इसमें सेंट जोंस की टीम ने 42-15 के स्कोर से आईआईएमटी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच देर्शन एकेडमी और गुरुकुल देव के बीच हुआ। इसमें दर्शन एकेडमी की टीम ने 27-16 के स्कोर से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शाम 4 बजे के आसपास दर्शन एकेडमी और सेंट जोंस के बीच खेला गया। इस मैच में सेंट जोंस के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और एक के बाद एक प्वॉइंट लगाकर शुरूआत से ही बढ़त बनाई। पहले और दूसरे क्वार्टर में ही टीम ने बढ़त बनाकर रखी। मैच के आखिर तक सेंट जोंस की टीम 75-16 के स्कोर से आगे रही। टीम ने बड़ी आसानी से ट्रॉफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उत्कर्ष सैनी को चुना गया। मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed