फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   st caste family let villege in kharkhuda

यूपी: मेरठ में गांव छोड़ने को मजबूर अनुसूचित जाति के परिवार, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार

Tue, 14 Jan 2020 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 14 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
st caste family let villege in kharkhuda
गांव रसूलपुर धनतला में अनुसूचित जाति के लोग तालाब खुदाई का विरोध करते हुए। - फोटो : KITHOR
मेरठ के  खरखौदा में गांव रसूलपुर धनतला में तालाब की खुदाई की जा रही है। इस पर गांव के कुछ लोगों ने मनमानी के चलते अनुसूचित जाति के परिवारों का रास्ता बंद कर दिया है। इस पर पीड़ित परिवार गांव छोड़ने के लिए मजबूूूर हैं। पीड़ित पक्ष ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


गांव रसूलपुर धनतला निवासी ग्रामीणों के अनुसार गांव को सांसद ने गोद ले रखा है। जिस कारण गांव में कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत गांव में तालाब की सफाई व खुदाई जारी है।
विज्ञापन

 

पीड़ित पक्षों के अनुसार गांव गुर्जर बहुल है। गांव के कुछ लोग अपने तरीके से कार्य करा रहे हैं। हालांकि लेखपाल द्वारा जो निशानदेही की गई वह केवल उनकी बस्ती में ही लागू की जा रही है।
 

तालाब किनारे बस्ती को जाने वाला एक ही रास्ता है जिसे बंद करा दिया गया। जिससे करीब 70-80 परिवार प्रभावित हैं। 

 

वहीं, दूसरी तरफ रास्ता तालाब दूसरे लोगों की बस्ती में जाने वाले रास्ते को 30 फीट चौड़ा कर दिया गया है। हालांकि लेखपाल द्वारा महज 10 फीट चौड़ा रास्ता छोड़ने के लिए कहा गया था।

 

ग्रामीणों ने मनमानी करके अपने मकानों को सुरक्षित कर लिया गया। अनुसूचित जाति के कई परिवार गांव छोड़ने को मजबूर हैं। पीड़ित परिवारों ने एसडीएम से मौके का मुआयना कर न्याय दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed