{"_id":"63974da448c953409c07477b","slug":"ssp-rohit-singh-sajwan-has-honored-the-courageous-daughter-riya-in-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: बदमाशों को सबक सिखाने वाली बेटी को SSP ने किया सम्मानित, IPS बनना चाहती हैं रिया, शिवपाल ने कही बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बदमाशों को सबक सिखाने वाली बेटी को SSP ने किया सम्मानित, IPS बनना चाहती हैं रिया, शिवपाल ने कही बड़ी बात
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:06 PM IST
सार
Meerut News : बदमाशों को सबक सिखाने वाली साहसी बेटी रिया को SSP ने सम्मानित किया है। वहीं सपा नेता शिवपाल यादव की भी रिया से फोन पर बात हुई। उन्होंने रिया को लेकर बड़ी बात कही है।
विज्ञापन
1 of 5
एसएसपी ने रिया को सम्मानित किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ में लालकुर्ती छोटा बाजार में दादी से कुंडल लूट के विरोध में भिड़ने वाली पोती रिया को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने अपने कार्यालय में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है। एसएसपी ने इस मौके पर कहा कि रिया की तरह युवतियों और महिलाओं को साहसी होना चाहिए ताकि आरोपियों को मौके पर सबक सिखाया जा सके। हम तत्काल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
वहीं रिया से एसएसपी ने पूछा जिंदगी में आगे क्या करने का इरादा है? इस पर रिया ने खड़े होकर पुलिस अधिकारी (आईपीएस) बनकर लोगों की सेवा करने की बात कही है।
2 of 5
बदमाशों से भिड़ती रिया
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि जिस तरह से बदमाशों से रिया भिड़ी, इसके लिए यह बधाई के पात्र है। वहीं लालकुर्ती पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए छह घंटे के अंदर आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही बुआ सपना अग्रवाल ने कहा कि योगी सरकार को मदद करनी चाहिए। रिया को नौकरी मिलनी चाहिए ताकि उसका सम्मान बढ़े। एसएसपी ने आगे बढ़ने के लिए रिया को शुभकामनाएं भी दीं।
3 of 5
बदमाशों से भिड़ती रिया
- फोटो : अमर उजाला
सर आलू और टमाटर घर में लेकर घुसती है रिया
एसएसपी से रिया की बुआ सपना अग्रवाल ने कहा कि जब भी वह काम से वापस घर लौटती है तो आलू और टमाटर लेना नहीं भूलती है। दरअसल, घर पर काम करने वाली अकेली रिया है। जिसकी वजह से घर में घुसने से पहले उसको खाना क्या बनाना है, इसकी चिंता हो जाती है और आलू और टमाटर से सब तरह की सब्जी बन जाती है। इसलिए आलू टमाटर लेकर घर में घुसती है। चाचा वरुण अग्रवाल ने कहा कि रिया ने बचपन से ही संघर्ष किया है।
सपा नेताओं ने किया रिया को सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी ओर बुआ ने यह भी बताया कि जब भी घर में सिलेंडर आता है तो रिया हाथों से खींचकर नहीं ले जाती बल्कि दोनों हाथों से कंधे पर उठाकर सिलेंडर ले जाती है। शुरू से ही मेहनती रही हैं।
शिवपाल ने हौसले को सराहा, मेरठ आकर मिलने को कहा
समाजवादी पार्टी के नेता जीशान ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव से फोन पर बातचीत कर पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी दी। वहीं जीशान ने अपने फोन से शिवपाल यादव की रिया से बात कराई। शिवपाल यादव ने कहा कि यह बहादुरी का काम किया है। इसके लिए बहुत-बहुत बधाई। जब भी वह मेरठ आएंगे और रिया से मिलेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।