फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: दादी के कुंडल खींचे तो बदमाशों से भिड़ी पोती, ऐसे दिखाई दिलेरी, पुलिस ने भी सार्थक किया सीएम योगी का बयान

Sun, 11 Dec 2022 01:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Dec 2022 01:11 PM IST
विज्ञापन
Granddaughter clashed with miscreants after they pulled grandmothers earring in Meerut
बदमाशों से भिड़ती रिया - फोटो : अमर उजाला

अपराधी इस चौराहे पर वारदात करता है, यूपी पुलिस उसे अगले ही चौराहे पर ढेर कर देती है। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस बयान को मेरठ पुलिस ने सार्थक कर दिया है। रविवार शाम को बुजुर्ग महिला के साथ हुई कुंडल लूट की वारदात करने वाले दो बाइकसवार बदमाशों को पुलिस ने मात्र छह घंटे के भीतर ही धर दबोचा। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है।



दरअसल, मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र अंतर्गत मैदा मोहल्ले में शनिवार शाम महिला से कुंडल लूट का प्रयास किया गया। महिला के साथ उसकी पोती रिया थी जो दादी के कुंडल खींचते ही बदमाशों से भिड़ गई। रिया ने एक कुंडल बदमाशों से छीन भी लिया लेकिन मौका पाकर बदमाश भाग निकले थे। वहीं यह पूरी घटना एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं छात्रा की दिलेरी के लिए न सिर्फ उसकी तारीफ की जा रही है, बल्कि उसे सम्मानित भी किया गया है। आगे तस्वीरों में जानें कैसे रिया ने बदमाशों के आगे दिखाया साहस।

Granddaughter clashed with miscreants after they pulled grandmothers earring in Meerut
गिरफ्तार बदमाश - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के लाल कुर्ती क्षेत्र अंतर्गत मैदा मोहल्ले में शनिवार शाम महिला से कुंडल लूट का प्रयास करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा। शनिवार शाम 5 बजे बाइक सवार दो बदमाशो द्वारा कुंडल लूटने की घटना कारित की गई थी जिसका एक वीडियो भी वायरल हो गया। घटना को गंभीरता से लेते हुए अनावरण करने के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी की मदद से बदमाशों को शहर के बुचड़ी रोड के पास घेर लिया। खुद को घिरा देखकर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में दोनो बदमाशो के पैर में गोली लगी है। बदमाशो के नाम शिवम और सचिन हैं जिनके द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इनसे पूछताछ की जा रही है।

Granddaughter clashed with miscreants after they pulled grandmothers earring in Meerut
बदमाशों से भिड़ती रिया - फोटो : अमर उजाला

लालकुर्ती छोटा बाजार में शनिवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने बुजुर्ग महिला संतोष देवी के दोनों कुंडल लूट लिए। इसके बाद पोती रिया ने साहस दिखाया और बदमाशों से भिड़ गई। उसने बदमाशों को सड़क पर गिरा लिया और उनसे एक कुंडल भी वापस ले लिया, लेकिन मौका पाते ही बदमाश फरार हो गए।

वारदात के समय रिया शोर मचाते हुए बदमाशों से जूझती रही और लोग तमाशबीन बने रहे। यदि लोग समय पर मदद करते तो बदमाश पकड़े जा सकते थे। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में पुलिस फुटेज के आधार पर जांच करने में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Granddaughter clashed with miscreants after they pulled grandmothers earring in Meerut
बदमाशों से भिड़ती रिया - फोटो : अमर उजाला

मैदा मोहल्ला छोटा बाजार निवासी वरुण ने बताया कि उनकी ताई संतोष देवी (80) निवासी तिबड़ा रोड मोदीनगर शनिवार शाम 5 बजे अपनी पोती रिया (22) के साथ उनके घर आ रही थीं। दोनों ई-रिक्शा से छोटा बाजार उतरने के बाद घर की ओर पैदल आ रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और संतोष देवी के कानों पर झपट्टा मारते हुए दोनों कुंडल लूट लिए। इससे महिला के दोनों कान फट गए। यह देख पोती रिया बदमाशों से उलझ गई।

रिया ने बदमाशों से एक कुंडल छीन भी लिया, लेकिन दूसरा हाथ आने से पहले ही बदमाश बाइक सहित भाग निकले। बाद में सूचना पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। वरुण ने थाने पहुंचकर लूट की तहरीर दी। थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि फुटेज के माध्यम से बाइक का नंबर चिह्नित किया गया। इसके बाद उन्हें देर रात ही पुलिस ने घेरकर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Granddaughter clashed with miscreants after they pulled grandmothers earring in Meerut
सपा नेताओं ने किया रिया को सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

सपा नेताओं ने किया बहादुर बेटी रिया अग्रवाल को सम्मानित
थाना लालकुर्ती क्षेत्र मैं मोदीनगर से आ रही दादी और पोती के साथ हुई कुंडल लूट में जो जज्बा उन लुटेरे से लड़ने में बहादुर बेटी ने दिखाया उसको सलाम करते हुए सपा नेता शैंकी वर्मा राजपूत अपने साथियों के साथ दिन निकलते ही बेटी के आवास पर पहुंचे और रिया को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और सपा नेता ने कहा कि रिया ने पूरे प्रदेश  को बता दिया कि बेटियां बेचारी नहीं होतीं और रिया को शाबाशी देते हुए कहा हमेशा विषम परिस्थितियों में अपने साहस के साथ उन परिस्थितियों का डटकर सामना करना चाहिए। हमेशा निडर रहना चाहिए। शैंकी वर्मा राजपूत ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई की भी प्रशंसा की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed