फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ssp office ke saamne

एसएसपी ऑफिस के सामने ट्रैफिक सिपाही से हाथापाई

Sat, 15 Oct 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sat, 15 Oct 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
ssp office ke saamne
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ऑफिस के गेट पर तैनात ट्रैफिक सिपाही को रांग साइड से आ रहे बाइक सवार दो वकीलों को रोकना भारी पड़ गया। सिपाही ने फोटो चालान के लिए बाइक का फोटो खींच लिया। आरोप है कि दोनों वकीलों ने सिपाही की वर्दी उतरवाने और सस्पेंड कराने की धमकी दी। कुछ देर बाद साथियों के साथ पहुंचकर सिपाही से हाथापाई कर दी। इस दौरान सिपाही की वर्दी भी फट गई।
विज्ञापन

ट्रैफिक सिपाही कपिल कुमार और विजय गौड़ की ड्यूटी शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस के मुख्य गेट पर लगी थी। कलक्ट्रेट और पुलिस ऑफिस के बाहर डिवाइडर रोड पर रांग साइड से वाहन चलाने वालों पर एसएसपी ने कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं। शुक्रवार को दो वकील कलक्ट्रेट गेट से अंबेडकर चौराहे की तरफ बाइक से रांग साइड से जा रहे थे। ट्रैफिक सिपाही कपिल ने उन्हें रोककर दूसरी साइड से जाने को कहा। आरोप है कि वकीलों ने उसे सस्पेंड कराने की धमकी दे दी। कहासुनी के बीच सिपाही ने बाइक का फोटो खींच लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि थोड़ी देर बाद दोनों वकील अपने साथियों के साथ पहुंचे और सिपाही को जबरन कचहरी की तरफ खींचने लगे। खींचतान और हाथापाई में सिपाही की वर्दी फट गई और एक बाजू में चोट लग गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो वकील चले गये। पीड़ित सिपाही की शिकायत पर एसएसपी जे. रविंदर गौड़ का कहना है कि दोनों वकील ट्रैफिक नियम तोड़कर चल रहे थे। सिपाही पर अभद्रता का आरोप गलत है। जांच में जो भी दोषी होगा, कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाशबीन बने पुलिसकर्मी
सिपाही और वकीलों के बीच खींचतान के दौरान अन्य पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे। वकील सिपाही को बीस कदम दूर कचहरी के गेट तक खींच ले गए। बाद में इंस्पेक्टर सिविल लाइन भी मौके पर पहुंचे। सिपाही ने वकीलों की बाइक का नंबर भी नोट कर लिया। सिपाही ने कहा कि आरोपियों को सामने आने पर वह पहचान लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed