फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SSP Meerut line spot the head moharir of Nauchandi police station for Indecency with Female Daroga

मेरठ: नौचंदी थाने के हेड मोहर्रिर महिला दरोगा से की अभद्रता, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

Mon, 16 Sep 2019 05:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Sep 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
SSP Meerut line spot the head moharir of Nauchandi police station for Indecency with Female Daroga
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जनपद में थाने में महिला दरोगा से अभद्रता करने वाले नौचंदी थाने के हेड मोहर्रिर ओम प्रकाश यादव को एसएसपी अजय साहनी ने लाइन हाजिर कर दिया। इंस्पेक्टर से भी नाराजगी जताई गई है। 

विज्ञापन


नौचंदी थाने में तैनात एक महिला दरोगा से शनिवार को थाने के हेड मोहर्रिर ओम प्रकाश यादव ने अभद्रता की थी। महिला दरोगा ने इंस्पेक्टर से लेकर सीओ और एसपी सिटी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


रविवार को मामला एसएसपी अजय साहनी के पास पहुंचा तो उन्होंने महिला दरोगा से जानकारी लेकर नौचंदी इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर और हेड मोहर्रिर ओमप्रकाश यादव को तलब कर लिया। महिला दरोगा के सामने ही एसएसपी ने दोनों को जमकर फटकार लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ के लिसाड़ी गेट में दो दोस्तों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अन्य दो की हालत गंभीर


देर शाम एसएसपी ने हेड मोहर्रिर को लाइन हाजिर कर दिया। जिस महिला दरोगा के साथ हेड मोहर्रिर ने अभद्रता की, उन्हें हाल ही में एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया था। 

वहीं हेड मोहर्रिर ओपी यादव पूर्व में भी कई मामलों को लेकर चर्चाओं में रह चुका है। हेड मोहर्रिर पहले थाने के एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने भी महिला दरोगा से अभद्रता की थी, जिसमें एसएसपी ने ऑपरेटर को फटकारा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed