{"_id":"60de2a278ebc3ebb4f2903dd","slug":"ssp-issue-a-helpline-for-all-person-meerut-news-mrt545435056","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी की नई पहल : थाने-चौकियों में पुलिसवाले पैसा मांगे तो सीधे करें कॉल, जारी किए नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी की नई पहल : थाने-चौकियों में पुलिसवाले पैसा मांगे तो सीधे करें कॉल, जारी किए नंबर
Fri, 02 Jul 2021 07:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 07:46 AM IST
सार
बताया गया कि एसएसपी ऑफिस में कई थानेदारों और पुलिस की शिकायत आने पर एसएसपी ने ऐसी पहल की है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि पुलिस वालों पर माथे पर भ्रष्टाचार का दाग बर्दाश्त नहीं करेंगे।
विज्ञापन
मेरठ एसएसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसने के लिए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने अच्छी पहल की है। उनकी ओर से कहा गया है कि थानों और चौकियों में अगर कोई पुलिस वाला रिश्वत मांगता है तो उन्हें कॉल की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि एक रुपया किसी पुलिस वाले को देने की जरूरत नहीं है। शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। रिश्वत मांगने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई होगी। इस बारे में थानों और चौकियों के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं। एसएसपी के इस कदम से पुलिसकर्मियों में खलबली मची हुई है।
आम जनता की मदद के लिए एसएसपी ने हेल्पलाइन नंबर 8077974308 जारी किया है। वहीं, पोस्टरों पर लिखा है कि पासपोर्ट सत्यापन, सूचना रिपोर्ट पंजीकरण, विवेचना, चरित्र प्रमाण पत्र, शस्त्र लाइसेंस और अन्य किसी भी मामले में अगर कोई पुलिस वाला आपसे रिश्वत मांगे तो आप सिर्फ इस नंबर पर एक कॉल कर दें। आपका नाम पता गोपनीय रखा जाएगा और आपका काम प्राथमिकता पर होगा। गुरुवार को ही थानों और चौकियों के बाहर पोस्टर चस्पा कराए है।
विज्ञापन
बताया गया कि एसएसपी ऑफिस में कई थानेदारों और पुलिस की शिकायत आने पर एसएसपी ने ऐसी पहल की है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि पुलिस वालों पर माथे पर भ्रष्टाचार का दाग बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार पुलिस को प्रतिमाह वेतन देती है। रिश्वत मांगने वाले पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।