फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ssp issue a helpline for all person

एसएसपी की नई पहल : थाने-चौकियों में पुलिसवाले पैसा मांगे तो सीधे करें कॉल, जारी किए नंबर

Fri, 02 Jul 2021 07:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 02 Jul 2021 07:46 AM IST
सार

बताया गया कि एसएसपी ऑफिस में कई थानेदारों और पुलिस की शिकायत आने पर एसएसपी ने ऐसी पहल की है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि पुलिस वालों पर माथे पर भ्रष्टाचार का दाग बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
ssp issue a helpline for all person
मेरठ एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसने के लिए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने अच्छी पहल की है। उनकी ओर से कहा गया है कि थानों और चौकियों में अगर कोई पुलिस वाला रिश्वत मांगता है तो उन्हें कॉल की जा सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक रुपया किसी पुलिस वाले को देने की जरूरत नहीं है। शिकायत करने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। रिश्वत मांगने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई होगी। इस बारे में थानों और चौकियों के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं। एसएसपी के इस कदम से पुलिसकर्मियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन


आम जनता की मदद के लिए एसएसपी ने हेल्पलाइन नंबर 8077974308 जारी किया है। वहीं, पोस्टरों पर लिखा है कि पासपोर्ट सत्यापन, सूचना रिपोर्ट पंजीकरण, विवेचना, चरित्र प्रमाण पत्र, शस्त्र लाइसेंस और अन्य किसी भी मामले में अगर कोई पुलिस वाला आपसे रिश्वत मांगे तो आप सिर्फ इस नंबर पर एक कॉल कर दें। आपका नाम पता गोपनीय रखा जाएगा और आपका काम प्राथमिकता पर होगा। गुरुवार को ही थानों और चौकियों के बाहर पोस्टर चस्पा कराए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि एसएसपी ऑफिस में कई थानेदारों और पुलिस की शिकायत आने पर एसएसपी ने ऐसी पहल की है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि पुलिस वालों पर माथे पर भ्रष्टाचार का दाग बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार पुलिस को प्रतिमाह वेतन देती है। रिश्वत मांगने वाले पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed