फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SSP inaugurated Sardhana Gang Canal Police Post

सरधना गंग नहर पुलिस चौकी का एसएसपी ने किया उद्घाटन

Sat, 03 May 2025 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
SSP inaugurated Sardhana Gang Canal Police Post
सरधना। गंगन नहर के सरधना पुल पर नव निर्मित चौकी का उद्घाटन करते एसएसपी डॉ. विपिन ताडा। पुलिस
सरधना। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने सरधना गंग नहर पुल पर चौकी भवन का उद्घाटन किया। इससे पूर्व विधिविधान से हवन पूजन किया गया। एसएसपी ने कहा कि थाने से अधिक दूरी होने के कारण क्षेत्रवासियों की ओर से काफी समय से पुलिस चौकी स्थापित किए जाने की भी मांग की जा रही थी। इन चौकियों के अंतर्गत पड़ने वाले गांवों की जनता पुलिस चौकियों पर जाकर अपनी समस्या आसानी से बता पाएगी।
विज्ञापन


एसएसपी ने सरधना थाना क्षेत्र में चार चौकियों का गठन किया है। थाना सरधना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी कुशावली, अटेरना पुल, दौराला पुल व नानू पुल पर अस्थायी चौकियां स्थापित की जा रही हैं। जिनमें चौकी सरधना गंग नहर में दौराला पुल क्षेत्र में गांव समसपुर सुरानी, बेगमाबाद, अहमदाबाद, मंढियाई खुर्द, खिर्वा जलालपुर, खिर्वा नौआबाद, बहादरपुर, जाफराबाद दुर्वेशपुर, बुबकपुर गांवों को शामिल किया गया है। स्थानीय लोगों ने एसएसपी से थाना क्षेत्र में हो रही लूट की घटनाओं का खुलासा कराए जाने की मांग की। इस दौरान सीओ संजय कुमार जायसवाल, निरीक्षक प्रताप सिंह, निजाम अंसारी, राजेंद्र सिंह, सूर्यदेव त्यागी, समर कुरैशी, शरद त्यागी, सभासद शानू जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed