फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SSP in action mood on Gokshi, suspended to so line spot-post incharge

गोकशी पर एक्शन मूड में SSP, एसओ को लाइन हाजिर-चौकी इंचार्ज को किया सस्पेंड

Mon, 01 Jan 2018 11:18 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 01 Jan 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
SSP in action mood on Gokshi, suspended to so line spot-post incharge
एसएसपी मंजिल सैनी

गोतस्करों ने कानून व्यवस्था को खुलेआम चुनौती देते हुए शनिवार रात को किनानगर-मेदपुर मार्ग के पास जंगल में आधा दर्जन से अधिक गोवंश का कटान कर दिया। रविवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों ने गोवंश के अवशेष देखे तो आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन


चार गांवों के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर दी। एक सपा नेता के गुर्गों ने जैसे ही प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया तो मामला बिगड़ गया। भीड़ ने बयान देने वालों को दौड़ा लिया। चार घंटे तक चले बवाल के बाद एसएसपी ने एसओ भावनपुर को लाइन हाजिर और हसनपुर चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव किनानगर मेदपुर संपर्क मार्ग स्थित पर गांव दतावली निवासी जयनारायण शर्मा का ईख का खेत है। रविवार सुबह दतावली निवासी गौरव शर्मा खेत पर जा रहा था। उसने जयनारायण के खेत में दो गायों के कटे हुए सिर और कई जगह पर खूून व अन्य अवशेष पडे़ देखे तो वह घबरा गया और दौड़कर गांव पहुंचा। सूचना पर सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण लाठी डंडे लेकर खेतों की तरफ दौड़ पडे़। गोकलपुर, भावनपुर, दतावली, किनानगर सहित कई गांव के सैकड़ों लोग भी मौके पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पढ़ें : यूपी में अव्वल रहा मेरठ जोन, 358 मुठभेड़ में 17 बदमाश ढेर, देखिए लिस्ट

मौके की फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिए। गोकशी की घटना वायरल होते ही एसओ भावनपुर करतार सिंह, सीओ सदर देहात राम अर्ज, एसपी देहात राजेश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। ईख के खेत में गो अवशेष के अलावा पशुओं के कंकाल भी मिले। ईख के खेतों में ग्रामीणों ने छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान भीड़ मेदपुर निवासी नरेंद्र बंसल के ईख के ईख के खेत में पहुंच गई। इस खेत में गांव के इशरत ने फसल बो रखी है। यहां भीड़ को खेत में गायों की खाल, खून और अन्य अवशेष मले। आक्रोशित लोगों ने इशरत के ईख के खेत में आग लगा दी। जिसे ग्रामीणों ने किसी तरह मशक्कत कर बुझाया।


भीड़ गोवंश के सिर लेकर गढ़ रोड पर जाम लगाने चल दी। भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी, बजरंग दल के प्रदेश संयोजक बलराज डूंगर भी मौके पर पहुंच गए। तभी एक सपा नेता के कुछ गुर्गों ने कहा कि भाजपा सरकार गोकशी करा रही है, इस पर भाजपाई और बजरंग दल के नेता भड़क गए। भीड़ ने तीन युवकों को दौड़ा लिया। चार घंटे तक चले बवाल के बाद किसी तरह भाजपा विधायक और एसपी देहात ने भीड़ को शांत कराया। इसके बाद गोवंश को मिट्टी में दबवा दिया गया। एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने एसओ भावनपुर करतार सिंह को लाइन हाजिर, हसनपुर चौकी इंचार्ज सलीम अहमद को सस्पेंड कर दिया।

दुखद है गोकशी की घटना
किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा गोकशी की घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 24 घंटे के अंदर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करे। कुछ लोग साजिश के तहत प्रदेश सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। यह किसी दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं की साजिश है। मैंने मौके पर भीड़ को संभाला और पुलिस अफसरों से बातचीत की। गोकशी की घटना दुखद है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed