यूपी में अव्वल रहा मेरठ जोन, 358 मुठभेड़ में 17 बदमाश ढेर, देखिए लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2017 का आज अंतिम दिन है और इस बीते साल में कई रिकॉर्ड भी बने, जो हमेशा इतिहास में दर्ज रहेंगे। खास बात है कि साल 2017 पुलिस मुठभेड़ के लिए भी जाना जाएगा। बीते एक साल में प्रदेश में 895 मुठभेड़ में 26 बदमाश ढेर हुए। लेकिन वेस्ट यूपी के लिए खुशी की ये बात है कि मेरठ जोन इसमें अव्वल रहा।
पुलिस विभाग की ओर से जारी आंकड़ों की मानें तो सबसे अधिक मुठभेड़ की घटना मेरठ में हुई। 358 मुठभेड़ में सर्वाधिक 17 बदमाश मारे गए। इसमें शामली और मुजफ्फरनगर में चार-चार को मौत के घाट उतारा गया।
हालिया हुईं मुठभेड़ें
- शनिवार को सहारनपुर में थाना बड़गांव क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में बदमाश मामूर घायल।
-सहारनपुर में शुक्रवार रात मुठभेड़ में रंगाना शामली के सुबोध और खानपुर जाटान का बिल्लू गिरफ्तार।
-सहारनपुर में शुक्रवार रात कलसिया रोड पर बदमाश बबली निवासी जाटान शामली घायल।
-सिकंदराबाद में बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने 50 हजार के इनामी सोनू को मार गिराया।
पढ़ें : Encounter : स्विफ्ट गाड़ी, हाथ में पिस्टल... पुलिस ने ढेर किया इनामी बदमाश
इस साल 30 दिसंबर तक की मुठभेड़
19 -जुलाई: एसटीएफ व परतापुर पुलिस ने शताब्दीनगर में दिल्ली से अपहृत डॉक्टर को बंधनमुक्त कराया
17 -अगस्त: लावड़ में इंचौली पुलिस के साथ मुठभेड़ में मंसूरपुर निवासी पांच हजारी फरमान घायल
03 -सितंबर: लिसाड़ीगेट में इनामी फरमान उर्फ गांधी के पैर में गोली लगी। दो सिपाही भी घायल।
13 -सितंबर: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में 12 हजारी साजिश उर्फ पिस्टल निवासी खतौली के पैर में गोली लगी।
14 -सितंबर: इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा और बदमाशों में मुठभेड़। 17 हजारी सन्नी काकरान को गोली लगी।
26 -सितंबर: गांधी बाग के पास मुठभेड़ में मुकीम काला गैंग का 25 हजारी बदमाश मंसूर पहलवान ढेर।
28 -सितंबर: एसटीएफ ने कुख्यात मुकीम के भाई 50 हजारी वसीम काला को मार गिराया।
04 -अक्टूबर: किठौर पुलिस ने मध्यप्रदेश के बदमाश टेहर सिंह दबोचा, चार पिस्टल बरामद।
17 -नवंबर : नौचंदी मैदान में मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी।
02 -दिसंबर: किला रोड पर मुठभेड़ में एक गोतस्कर घायल।
03 -दिसंबर: सरूरपुर में 25 हजार के इनामी समेत तीन बदमाश धरे।
30 -दिसंबर: शताब्दीनगर में मुठभेड़ में 50 हजारी हसीन मोटा मारा गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/