फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SSP gets police inspector Bullet challaned after he not find the number in Muzaffarnagar

यूपी: दरोगा की बुलेट पर नहीं लिखा था नंबर, एसएसपी ने काराया चालान, समस्याएं सुनने पहुंचे थे अधिकारी

Sat, 23 Apr 2022 06:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 23 Apr 2022 06:27 PM IST
सार

शहर कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में समस्याएं सुनने के लिए पहुंचे थे। हालांकि थाना समाधान दिवस में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। दोनों अधिकारी कोतवाली से चलने ही वाले थे कि अचानक एसएसपी की निगाह कोतवाली परिसर में खड़ी एक बुलेट पर पड़ी। नंबर नहीं मिलने पर एसएसपी ने दरोगा की बुलेट का चालान करा दिया।

विज्ञापन
SSP gets  police inspector Bullet challaned after he not find the number in Muzaffarnagar
ssp abhishek yadav muzaffarnagar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एसएसपी अभिषेक यादव ने नंबर नहीं मिलने पर दरोगा की बुलेट का चालान करा दिया। इसके बाद पांच हजार रुपये का जुर्माना किया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार समाधान दिवस के अवसर पर शहर कोतवाली पहुंचे एसएसपी अभिषेक यादव और डीएम चंद्र भूषण सिंह ने शहर कोतवाली पहुंचकर समस्याएं सुनी। यहां एसएसपी अभिषेक यादव ने सामने खड़ी एक बुलट पर नंबर नहीं मिलने पर शहर कोतवाली प्रभारी को बुलेट का चालान कराने के आदेश दिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर में दो शव मिलने से सनसनी: नौकर की गला रेतकर हत्या, पेड़ से लटका मिला मालिक का शव
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि शहर कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में समस्याएं सुनने के लिए पहुंचे थे। हालांकि थाना समाधान दिवस में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। दोनों अधिकारी कोतवाली से चलने ही वाले थे कि अचानक एसएसपी की निगाह कोतवाली परिसर में खड़ी एक बुलेट पर पड़ी। 

बुलेट पर पीछे नंबर लिखा था, लेकिन आगे नंबर नहीं लिखा गया। आगे केवल पुलिस का लोगो लगा था। यह देखकर एसएसपी नाराज हो गए। उन्होंने शहर कोतवाली प्रभारी को बुलेट का चालान कराने के आदेश दिए। इसके बाद पांच हजार का जुर्माना किया गया। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed