फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SSP conducted the annual inspection of Sarurpur police station.

Meerut News: एसएसपी ने किया सरूरपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं, हर्रा चौकी के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

Tue, 15 Sep 2026 08:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
SSP conducted the annual inspection of Sarurpur police station.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मंगलवार को थाना सरूरपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेख, मालखाना, बैरक समेत परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसएसपी के थाने पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने सलामी दी। इसके बाद उन्होंने कार्यालय में रखे विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया। लंबित प्रार्थना पत्रों, विवेचनाओं और अन्य मामलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अभिलेखों को समय से अपडेट रखने और लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मालखाने में रखे सामान और संबंधित अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक और पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों से उनकी ड्यूटी और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी लेते हुए अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा, थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और उनका नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण किया जाए। अपराध नियंत्रण के लिए सक्रिय अपराधियों पर नजर रखने, नियमित गश्त बढ़ाने और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला और बाल अपराधों के मामलों में तत्काल कार्रवाई तथा साइबर अपराधों को लेकर लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया।एसपी देहात अभिजीत सिंह, सीओ सरधना आशुतोष कुमार, थाना प्रभारी गौरव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
हर्रा चौकी के नवनिर्मित भवन का एसएसपी ने किया उद्घाटन

सरूरपुर। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने कस्बा हर्रा स्थित पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने चौकी क्षेत्र के लोगों से बातचीत कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिस से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। एसएसपी ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए पुलिसकर्मियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के दौरान ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान, तैयब प्रधान, ठाकुर रणवीर सिंह, ताहिर प्रधान, मसरूफ प्रधान, आदेश वर्मा, आकिल चौहान आदि मौजूद रहे।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed