फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SSO of power station made objectionable post on PM, contract terminated

Meerut News: बिजलीघर के एसएसओ ने पीएम पर की आपत्तिजनक पोस्ट, संविदा समाप्त

Sat, 28 Dec 2024 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
SSO of power station made objectionable post on PM, contract terminated
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर मोहिउद्दीनपुर बिजलीघर पर तैनात एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) मुस्तकीम खान ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। यह पोस्ट कई मोबाइल नंबरों पर फॉरवर्ड भी कर डाली। मोहिउद्दीनपुर बिजलीघर के जेई गौरव कुमार ने आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएसओ की संविदा समाप्त कर उसे नौकरी से हटा दिया गया।
विज्ञापन

गंगानगर निवासी सेवानिवृत सैन्यकर्मी मुस्तकीम खान मोहिउद्दीनपुर बिजलीघर पर तैनात है। आरोप है कि मुस्तकीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को लेकर फेसबुक आईडी पर पोस्ट कर उसको वायरल कर दिया। यह पोस्ट बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हुई है। जिसको लेकर बिजली विभाग में खलबली मच गई है। इससे पहले मामला तूल पकड़ता कि मोहिउद्दीनपुर बिजलीघर पर तैनात जेई ने मुस्तकीम पर आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट सौंप दी है। साइबर सेल ने इस प्रकरण की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन



संविदा कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम को पत्र जारी करके उसकी सेवा समाप्त करा दी है।
राकेश सोनी, अधिशासी अभियंता बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed