फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SRV won the Kho-Kho Championship

एसआरवी ने खो-खो चैंपियनशिप जीती

Mon, 16 Dec 2019 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
SRV won the Kho-Kho Championship
एसआरवी ने खो-खो चैंपियनशिप जीती
विज्ञापन

मवाना। एसआरवी ग्लोबल एकेडमी में एसआरवी चैलेंजर खो-खो कप के फाइनल में अंडर-14, अंडर-19 में बालिका एवं बालिका वर्ग का फाइनल खेला गया। चार ट्राफी जीतकर एसआरवी ने चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
द्वितीय एसआरवी चैलेंजर कप दो दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-14 व 19 बालक, बालिका वर्ग के सेमी फाइनल एवं फाइनल मैच खेले गए। फाइनल में अंडर-14 बालक तथा बालिका वर्ग में पीजीएम इंटरनेशनल तथा केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक तथा बालिका वर्ग में बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर शास्त्रीनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग में तृतीय स्थान तथा अन्य सभी तीनों वर्गों में एसआरवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर कुल चार ट्राफियां जीत कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर केवी सिंह तथा विशिष्ट अतिथि कर्नल एसपी सिंह ने विजेता टीमों को नकद पुरस्कार के साथ टीम ट्रॉफी तथा मेडल पहनाकर सम्मानित किया। काजल केंद्रीय विद्यालय, दीपा बालेराम, निशांक पीजीएम इंटरनेशनल तथा राजू एसआरवी ग्लोबल एकेडमी अपने-अपने वर्ग में सर्वोत्तम खिलाड़ी चुने गए। विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता तोमर तथा संस्थापक चेयरमैन बीपी सिंह ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed