{"_id":"679e7491552af72600035c1d","slug":"srinath-defeated-target-cricket-academy-by-120-runs-meerut-news-c-72-1-mrt1058-128197-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: श्रीनाथ ने टारगेट क्रिकेट एकेडमी को 120 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: श्रीनाथ ने टारगेट क्रिकेट एकेडमी को 120 रन से हराया
श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी में मैच जीतने के बाद टीम को किया गया सम्मानित
Link Copied
मेरठ। घाट रोड स्थित श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी में शनिवार को श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी और टारगेट क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी ने 120 रन से जीत प्राप्त की। श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट एकेडमी को 343 रन का लक्ष्य दिया। उमंग यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 बॉल पर 24 चौके व पांच छक्के के साथ 148 रन बनाए। सक्षम नैन ने 55 बॉल पर 13 चौके व आठ छक्के लगाकर 120 रन बनाए। टारगेट क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाज रेनू व अंश ने 2-2 व शौर्य ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टारगेट क्रिकेट एकेडमी ने 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 222 रन बनाए। रौनक ने 91 व शौर्य ने 79 रन बनाए। श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाज नव्या ने 3, आर्यन-आर्या ने दो-दो विकेट लिए। शुभ व आयुष ने एक-एक विकेट लिया। श्रीनाथ एकेडमी ने 120 रन से मैच जीता। क्रिकेट कोच उमेश कुमार व अंजलि ने उमंग यादव व सक्षम नैन को सम्मनित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।