{"_id":"96daf1505a3ea2184f074c8c73ab2a4c","slug":"sri-krishna-janmashtami-meerut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 06 Sep 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर नंद जी के खुशी अपार.. कन्हैया जी जन्मे..., जय कन्हैया लाल की। इन गीतों से बाल कृष्ण को भक्तों ने रिझाया। मंदिरों और घरों में प्रभु का गुणगान और मंगल गीत गाए गये। देवालयों में गर्भ ग्रह को सतरंगी बल्बों की रोशनी और देशी विदेशी फूलों से सजाया गया।
विज्ञापन
मध्यरात्रि 11.57 बजे चंद्रमा की रोशनी के साथ कन्हैया का जन्म की खुशियां मनाई गयी। घंटे और घड़ियालों की ध्वनि से मंदिर गूंज उठे। लड्डू गोपाल का पंचामृत से अभिषेक के बाद भोग लगा सामूहिक आरती हुई। प्रसाद ग्रहण कर भक्तों ने व्रत खोला। आज सभी मंदिरों में प्रभु को झूला झुलाकर छप्पन भोग कराया जाएगा।
विज्ञापन
देवालयों में सजी झांकियां गाए गीत
काली पलटन राधा कृष्ण मंदिर में लाइट और फूलों से कन्हैया की मन मोहक झांकी सजायी गई। प्रभु के दर्शन पाकर लोग भक्ति में खो गए। अर्ध रात्रि तक प्रभु का गुणगान हुआ। डा. महेश बंसल, सतीश सिंघल का सहयोग रहा। अनाज मंडी बाबा धानेश्वर नाथ मंदिर में जगमगाती लाइटों के बीच ठाकुर जी एवं श्री राधा- कृष्ण भगवान को अष्ट सखियों सहित फूल बंगले में बिठाया गया।
विज्ञापन
ठाकुर जी को छप्पन भोग लगाया गया। प्रभु की आरती में अनिल मित्तल, रजत गर्ग, सौरभ गोयल, नितिन गोयल, महेश सिंहल रहे। लक्ष्मी नारायण मंदिर सदर गंज बाजार ठाकुर जी का फूल बंगला मुख्य आकर्षण रहा। अनिल जैन, पवन बंसल, अंकित गुप्ता, कमल कुमार गोयल, सनी जैन, गोपाल बंसल आदि रहे। वामन भगवान मंदिर में मुकेश कंसल, सतीश सिंघल, विनोद अग्रवाल, सुरेश चंद्र गोयल आदि उपस्थित रहे।
दिल्ली रोड स्थित श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में बिरंगे बल्बों की रोशनी से सजाया गया। मंदिर पर मेले जैसे माहौल रहा। पुलिस लाइन स्थित मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भजन संध्या में ठाकुर जी के भजनों से भक्तों भाव विभोर कर दिया। मंदिर में सजायी गई श्री राधा- कृष्ण की झांकी में भक्तों ने प्रभु के दर्शन किए। सूरजकुंड रोड स्थित मां सरस्वती देवी मंदिर में झांकी दर्शन कर धन्य हो गए।
प्रभु के जन्म तक भजनों का गायन किया गया। नगर निगम परिसर स्थित झाड़खंडी महादेव मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की झांकी दर्शन के बीच जय श्री कृष्णा, हरे कृष्णा के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। शास्त्रीनगर गोल मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण- राधा की झांकियां सजायी गई। जागृति विहार सेक्टर पांच में जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान की झांकियां सजाकर प्रभु का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में प्रिंस, अनुराग, अमित, तरून का सहयोग रहा।
कंकरखेड़ा पेंठ बाजार स्थित मंदिर महादेव में भगवान श्रीकृष्ण का फूल बंगला सजाया गया। मंदिर में कलाकारों ने रास लीलाएं प्रस्तुत करके भक्तों को प्रभु के चरणों में ध्यान लगाने के मजबूर कर दिया। चांद निकलते ही मंदिर प्रभु के जयकारों से गूंज उठा। पं. संजय त्रिपाठी ने प्रभु का पंचामृत अभिषेक कराया। मंदिर समिति सेक्रेटरी नीरज मित्तल ने प्रभु की आरती की। इस अवसर पर गौरव गोयल, जानी मित्तल, अंकुर गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, मदन गुप्ता आदि का सहयोग रहा। जागृति विहार स्थित मां मंशा देवी मंदिर, ब्रह्मपुरी इंद्रानगर नंदी चौक, लालकुर्ती श्रीराम संकीर्तन मंदिर में भी धार्मिक आयोजन हुए।