फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   square will be free hording

चौराहे हाेंगे अतिक्रमण मुक्त, नहीं लगेंगे होर्डिंग  

Wed, 03 May 2017 10:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 03 May 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
square will be free hording
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बेगमपुल सहित शहर के 10 चौराहों पर यातायात सुचारु करने की रणनीति तैयार हो गई है। चौराहे जहां अतिक्रमण मुक्त होंगे वहीं चौराहों पर 50-50 मीटर दूर तक कोई होर्डिंग नहीं लगेगा। जो होर्डिंग लगे हैं उनको हटाया जाएगा। शहर को जाम मुक्त किया जाएगा। साथ ही सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। यह निर्देश मंगलवार को कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने आयुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में दिए। 

विज्ञापन


कमिश्नर ने नगर निगम के अधिकारियों को चिह्नित 10 चौराहे बेगमपुल, हापुड़ अड्डा, रेलवे रोड चौराहा, बागपत अड्डा, जेल चुंगी, बच्चा पार्क, घंटाघर, जीरो माइल, शास्त्रीनगर एल ब्लॉक, आबकारी चौराहा से 50-50 मीटर की दूरी पर और डिवाइडर से होर्डिंग हटाने के निर्देश दिए। विद्युत खंभों की शिफ्टिंग करने, ट्रैफिक लाइट लगवाने और जरूरी होने पर अवस्थापना कार्य कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा की जमीन को सूचीबद्ध कर उसका उपयोग किया जाए। सभी सरकारी जमीनों से 15 दिनों में अतिक्रमण हटाएं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि वह अतिक्रमण हटाओ अभियान अवैध कब्जे हटाने के लिए पुलिस बल उपलब्ध कराएं। इस दौरान डीएम समीर वर्मा, एसएसपी जे. रविंदर गौड़, उपाध्यक्ष मेरठ विकास प्राधिकरण योगेंद्र यादव, पुलिस अधीक्षक यातायात किरण यादव सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

एमडीए के निर्देशन में टीम गठित
यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए अवैध कब्जे हटाने के लिए उपाध्यक्ष एमडीए के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। इसमें पुलिस अधीक्षक नगर, यातायात, अपर जिलाधिकारी नगर, मुख्य अभियंता नगर निगम, विद्युत और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रखा गया है। उन्होंने जिन-जिन चौराहों और स्थानों से अवैध निर्माण या अतिक्रमण हटाया जाता है उन स्थानों और चौराहों का निरीक्षण भी अधिकारियों द्वारा करने के लिए निर्देशित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीए लेगा किसानों से भूमि पर कब्जा
मंडलायुक्त ने उपाध्यक्ष एमडीए को निर्देशित किया कि एमडीए द्वारा जिस-जिस जमीन पर अभी तक कब्जा नहीं लिया है उस पर कब्जा लिया जाए। अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed