फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports will get a boost with women coming forward: Choudhary Nirpal

महिलाओं के आगे आने से खेलों को मिलेगा बढ़ावा : चौ. नीरपाल

Tue, 16 Dec 2025 06:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 06:14 PM IST
विज्ञापन
Sports will get a boost with women coming forward: Choudhary Nirpal
साईं उद्यान में रालोद खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर के नेतृत्व में हुई बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। रोहटा रोड साईं उद्यान में रालोद खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान ज्योति शर्मा को खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव, रंजिता वर्मा को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, शैलेश चौधरी को क्षेत्रीय महासचिव मनोनीत कर नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
दीपक तोमर ने कहा कि महिला देश की रीढ़ है और आज बेटियों ने खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि खेलों में बेटियों का भविष्य सुरक्षित है, खेलों से मान सम्मान के साथ सरकारी नौकरी, रोजगार मिलता है, बेटियां आत्म निर्भर बन जाती है। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी खेलों के माध्यम से बेटियों को प्रोत्साहित कर रहे है।
विज्ञापन

अध्यक्षता चौ. सतपाल सिंह व संचालन एडवोकेट जयराज सिंह ने किया। इस दौरान विनय प्रधान, भूपेंद्र सिंह,नरेश, संगीत पंवार, संदेश फौजी, राजकुमार, विपिन राठी, पूजा राजपूत,प्रीति, विभा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed