फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports University will be in the shape of a boat, will be ready in one and a half years

Meerut News: नौका के आकार का होगा खेल विवि, डेढ़ साल में बनकर होगा तैयार

Tue, 14 Nov 2023 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sports University will be in the shape of a boat, will be ready in one and a half years
मेरठ। सरधना के सलावा गांव में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रांची की कंपनी के स्टाफ ने गांव में डेरा डाल दिया है। लगातार जेसीबी से सफाई का काम किया जा रहा है। बुनियादी स्ट्रक्चर के साथ अब निर्माण प्रक्रिया को अमल में लाया जा रहा है। प्रदेश के पहले विश्वविद्यालय का आकार नौका की तरह होगा और डेढ़ साल में यह बनकर तैयार होगा। प्रवेश द्वार पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का स्टेच्यू स्थापित होगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो जनवरी 2022 को सलावा में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया था। 91.38 एकड़ में बन रहे विवि के निर्माण के लिए 388.53 करोड़ की राशि प्रदेश सरकार ने बजट में दी है। लोक निर्माण विभाग की ओर से रांची की कंपनी दीपांशु प्रमोटर व बिल्डर ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शासन से स्वीकृत खेल विश्वविद्यालय का प्रोजेक्ट डिजाइन के तहत दो भव्य कॉम्पलेक्स के बीच होगा। इसमें पॉकेट-1 में प्रशासनिक ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, क्लासरूम कॉम्पलेक्स, सेंट्रल लाइब्रेरी और अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास तथा हॉस्टल आदि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आउटडोर गेम्स के लिए 20 से 25 हजार और इंडोर गेम्स के लिए करीब पांच हजार की क्षमता वाले होंगे। ओलंपिक आकार के स्वीमिंग पूल व साइकिल ट्रैक का भी प्रस्ताव है। वहीं दूसरी ओर गंगनहर में राफ्टिंग, रोविंग, नौकायान जैसे खेलों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कुश्ती, खो-खो, हॉकी, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल, ट्रैक एंड फील्ड के अलावा मल्लखंभ और खो-खो जैसे पारंपरिक खेलों के प्रोत्साहन को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed