फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports University Admissions: Second merit list for B.Sc. Yoga to be released today.

खेल विवि प्रवेश : आज जारी होगी बीएससी योग की दूसरी मेरिट

Wed, 09 Sep 2026 07:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Sports University Admissions: Second merit list for B.Sc. Yoga to be released today.
खेल विश्वविद्यालय लोगो
बाकी सभी कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया हो चुकी है पूरी, बीएससी योग में बची सीट
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेजर ध्यानचंद विश्वविद्यालय में विभिन्न कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। इनमें बीपीईएस (बेचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स), एमएससी योग और पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब विवि प्रशासन की ओर से बीएससी योग में प्रवेश लिए जा रहे हैं। इस कोर्स में बाकी बची सीट के लिए बृहस्पतिवार को दूसरी मेरिट जारी होगी। इसके अलावा सभी कोर्स की कक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं।

खेल विश्वविद्यालय के वर्ष 2026-27 सत्र की शुरुआत हो चुकी है। इसके लिए विवि ने बीपीईएस (बेचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) में 50 सीटों पर मेरिट के आधार पर और 5 सीटों पर खेल कोटे से व 5 ईडब्लूएस कुल 60 सीटों पर प्रवेश लिए। इसके अलावा पीजी डिप्लोमा कोर्स में कोचिंग के अंतर्गत एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कबड्डी, कुश्ती और योग में प्रशिक्षण डिप्लोमा कोर्स में 15-15 सीट पर प्रवेश की प्रक्रिया हुई। इसके अलावा बीएससी योगा (बेचलर ऑफ साइंस इन योगा ) में 40 सीटों पर, एमएससी योगा (मास्टर ऑफ साइंस इन योगा) में 20 सीटों पर भी प्रवेश शुरू हुए। इसमें बीएससी योग में अभी 11 सीट बाकी बची हैं और एमएससी योग में प्रवेश पूरे हो चुके हैं। अब विवि प्रशासन की ओर से बीएससी योग में बची 11 सीट के लिए प्रवेश किए जा रहे हैं। इसमें आज दूसरी मेरिट जारी होगी और फिर इसमें प्रवेश लिए जाएंगे। खेल विवि के रजिस्ट्रार सुनील कुमार झा ने बताया कि आज देर शाम तक दूसरी मेरिट जारी की जाएगी। बाकी सभी कोर्स की कक्षाएं कृषि विवि स्थित खेल विवि के कार्यालय में शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed