{"_id":"6919e6812a2f4675cc0c1062","slug":"sports-university-accused-of-blocking-stormwater-drain-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110440-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खेल विश्वविद्यालय पर बरसाती नाला बंद करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खेल विश्वविद्यालय पर बरसाती नाला बंद करने का आरोप
विज्ञापन
कैली गांव में जलभराव से किसानों के खेतों में फसलें हुई प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। विकास खंड सरधना के गांव कैली से होकर गुजरने वाला बरसाती नाला खतौली की ओर से आने वाले पानी को नहर में पहुंचाने का काम करता है। हाल ही में इस नाले को खेल विश्वविद्यालय सलावा द्वारा बंद किए जाने के कारण मामला गंभीर हो गया है।
खंड विकास अधिकारी सुनीत कुमार ने एसडीएम सरधना को भेजे पत्र में बताया कि नाला खतौली क्षेत्र से कैली में प्रवेश कर गंग नहर मार्ग के अंडरपास से गुजरकर मध्य गंग नहर में गिरता है लेकिन कांवड़ रोड पर नाला बंद किए जाने के कारण बरसात का पानी नहर में न जाकर किसानों के खेतों में जमा हो गया है। इससे कई किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं हैं। स्थलीय निरीक्षण का नक्शा भी रिपोर्ट में संलग्न है। इस मामले को लेकर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई थी।
बैठक में निर्देश दिए गए कि भविष्य में खेल विश्वविद्यालय द्वारा नाले को बंद नहीं किया जाएगा। साथ ही नाले के सुधार, मरम्मत और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव संबंधित संस्था को भेजा गया है, जिसकी स्वीकृति के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। किसानों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि खेतों में भरे पानी को निकाला जा सके और आगामी नुकसान से बचा जा सके। इसके लिए पक्के नाले के निर्माण के लिए बजट भी पास कर दिया गया है।