फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports Stadium Emerges Victorious in District-Level Volleyball Tournament

Meerut News: जिला स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम विजेता

Thu, 19 Mar 2026 06:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Sports Stadium Emerges Victorious in District-Level Volleyball Tournament
- फुटबाल प्रतियोगिता में आज खेले जाएंगे सेमीफाइनल और फाइनल मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खेल निदेशालय की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को बालक फुटबाल और बालिका वर्ग में वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजेता रही और फुटबाल में सेमीफाइनल और फाइनल मैच शुक्रवार सुबह खेले जाएंगे।
बालिका वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन चौधरी चरण सिंह विवि के खेल मैदान में किया गया। इसका शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। पहला मैच स्टेडियम-ए और दर्शन एकेडमी-ए टीम के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम ए ने 15-8, 15-10 से मैच जीता। दूसरा मैच स्टेडियम रेड और स्टेडियम बी के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम-बी की टीम ने 15-11, 15-10 से मैच जीता।
विज्ञापन

तीसरा मैच हार्ड हिटर एकेडमी और सेंट जोंस स्कूल की टीम के बीच हुआ। इसमें हार्ड हिटर एकेडमी की टीम ने 15-7, 15-9 से मेच जीता। चौथा मैच यूनाईट क्लब और दर्शन एकेडमी-बी के बीच हुआ। इसमें यूनाईट क्लब विजेता रहा। प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मैच स्टेडियम-ए व स्टेडियम-बी के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम ए ने 21-15, 21-17 से मैच जीता। दूसरा सेमीफाइनल मैच हार्ड हिटर एकेडमी और यूनाईट क्लब के बीच खेला गया। इसमें हार्ड हिटर ने 21-14, 21-10 से मैच जीता। फाइनल मुकाबला स्टेडियम-ए और हार्ड हिटर की टीम के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम-ए की टीम ने 25-17, 25-21 के स्कोर से मैच जीता और प्रतियोगिता अपने नाम की। इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र, उपक्रीड़ा अधिकारी अब्दुल अहद, वालीबाल कोच सौरभ, वीपी चमोला सहित अन्य ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुटबाल प्रतियोगिता में आज होगा सेमीफाइनल और फाइनल मैच
चौधरी चरण सिंह विवि के खेल मैदान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में पहला मैच आईपीएस और एमआईईटी पब्लिक स्कूल की टीम के बीच हुआ। इसमें आईपीएस ने 6-0 से जीत प्राप्त की। दूसरा मैच एसडी सदर इंटर कालेज व स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम के बीच हुआ। इसमें 1-0 से एसडी सदर की टीम ने मैच जीता। तीसरा मैच अध्ययन स्कूल व टैप्स रेड के बीच खेला। इसमें टैप्स की टीम ने 3-0 से जीत प्राप्त की। चौथा मैच टैप्स ब्लू व विद्या स्कूल के बीच हुआ। इसमें टैप्स ब्लू ने 2-0 से मैच जीता। शुक्रवार को टैप्स, टैप्स ब्लू, एसडी सदर और आईपीएस की टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे फाइनल मैच खेला जाएगा। इस मौके पर फुटबाल कोच ललित पंत, दानिश, आकाश, वरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed