फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports Minister Anurag Thakur says Track will be built in the district for athletic players in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बोले -एथलेटिक खिलाड़ियों के लिए जिले में बनावाया जाएगा ट्रैक

Tue, 23 Nov 2021 04:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 Nov 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
Sports Minister Anurag Thakur says Track will be built in the district for athletic players in Muzaffarnagar
मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सांसद खेल स्पर्धाओं का आज समापन किया गया। इस दौरान खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिले की प्रतिभाओं ने देश का नाम रोशन किया है। एथलेटिक्स में यहां एक से बढ़कर एक खिलाड़ी है, मुजफ्फरनगर में एथलेटिक खिलाड़ियों के लिए ट्रैक बनवाए जाने की भी मंच से घोषणा की।

विज्ञापन

  
कुश्ती में अर्जुन अवार्ड पाने वाली दिव्या काकरान ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन अपने आप में बहुत अच्छा प्रयास है। इससे जिले की बेटियों का उत्साह बढे़गा। जनपद में खेलों के प्रति एक माहौल तैयार होगा। खिलाड़ियों के लिए यह प्लेटफार्म साबित होगी। लड़कियां मेहनत करें और आगे बढ़ें। मुश्किलों को हराने से ही जीत मिलती है।
विज्ञापन


ग्रामीण खेलों का माहौल बनेगा : जगमिंद्र सिंह
द्रोणाचार्य पुरस्कार पाने वाले गांव बरवाला निवासी कुश्ती कोच जगमिंद्र सिंह का कहना है कि ग्रामीण खेल ही हमें सबसे ज्यादा मेडल दिलाएंगे। इस आयोजन से खेलों के प्रति युवाओं में उत्साह बढेगा। पहलवानों को कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए। बिना मेहनत के कोई कामयाबी नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य पर निशाने साधे युवा : मुराद अली
अर्जुन अवार्डी शूटर मुराद अली खान ने कहा कि युवा कड़ी मेहनत करें। कामयाब लोगों से प्रेरणा लें। सकारात्मक रहे। असफलता से घबराएं नहीं। हार से ही जीत का रास्त निकलता है। युवाओं के लिए शानदार आयोजन रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed