फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports competition concludes, winners honored with medals

खेल प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को पदक देकर किया सम्मानित

Sat, 30 Aug 2025 06:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
Sports competition concludes, winners honored with medals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि के शारीरिक शिक्षा में चल रही दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। इसमें स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। महिला एवं पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता में 92 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया। इसमें एकल महिला वर्ग में रश्मि कश्यप प्रथम, द्वितीय निशाता, युगल महिला वर्ग में रश्मि कश्यप और हिमांशी प्रथम और द्वितीय निष्ठा और ज्योति शर्मा रही।
पुरुष वर्ग में कुश गिरी गोस्वामी प्रथम, द्वितीय अर्जुन रहे। युगल पुरुष वर्ग में प्रथम गौतम और जयंत और अर्जुन दूसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए साइकिल रैली भी कराई गई। इसमें विवि के 40 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। साइकिल रैली में प्रो. दिनेश कुमार और डीन ऑफ एजुकेशन प्रो. राकेश गुप्ता सहित अन्य भी शामिल हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से भारत और ओलंपिक विषय पर विचार गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि डॉ. कन्हैया कुमार ने ओलंपिक के इतिहास व भारत का ओलंपिक में प्रदर्शन के बारे में बताया। दिनेश कुमार ने कहा कि मेरठ में खेलों के अंदर हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है और साथ ही साथ राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेरठ के खिलाड़ियों ने मेरठ का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने कहा की मेजर ध्यान चन्द अनुशासन, उत्कृष्टता, और खेल भावना के प्रतीक थे। समापन पर खेल प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed