फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   spirituality makes life restrained

जीवन को संयमित बनाता है अध्यात्म : मैत्रेयी

Sat, 22 Feb 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
spirituality makes life restrained
जीवन को संयमित बनाता है अध्यात्म : मैत्रेयी
विज्ञापन

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद द्वारा आयोजित अध्यात्मिकता एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी का दूसरा दिन रहा। यहां वक्ता सिगमा सतीश ने कहा कि भूमंडलीकरण ने विभिन्न भौतिक सुविधाएं प्रदान की हैं वहीं, दूसरी असमानता, अन्याय, अपराध और आतंकवाद सरीखी कई समस्याओं को भी जन्म दिया है।
डॉ. रमेश मदान ने धर्म, समाज एवं विज्ञान को एक साथ जोड़कर देखने की बात कही। इसके लिए इंटेग्रेटेड शोध पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संस्कृति समाज की आत्मा है और शरीर के समन्वित रूप का नाम ही आध्यात्मिकता है। सूफी संस्कृति विशेषज्ञ डॉ. बबली परवीन ने कहा कि आध्यात्मिकता किसी भी धर्म की आत्मा होती है तथा ईश्वर तक की यात्रा का मार्ग होती है। कवि डॉ. अशोक मैत्रेयी ने कहा कि अध्यात्म आत्मा से परमात्मा के मिलन का माध्यम है। यह मानव के जीवन में संयम लाकर मानसिक सुदृढ़ता प्रदान करता है। डॉ. पूजा गुप्ता ने कहा कि धर्म आपस में लड़ने के लिए नहीं है बल्कि मानवता के हित के कार्य करने हेतु है। यह अध्यात्म से ही संभव है।
विज्ञापन

इनका रहा योगदान
मंच संचालन आकांक्षा भटनागर व कोमल खट्टर ने किया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. ज्योति गौड़, डॉ. निषमा सिंह, डॉ. श्वेता मलिक, डॉ. विदुषी यादव, शालू नेहरा, डॉ. महिमा राणा, आकांक्षा भटनागर, डॉ. गुंजन अग्रवाल, डॉ. यशपाल, डॉ. सीमा नाज, पल्लवी त्यागी, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. नीलिमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed