फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Speeding bus hits scooter, bike and bicycle, people create ruckus

Meerut News: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी, बाइक व साइकिल में मारी टक्कर, लोगों ने किया हंगामा

Tue, 31 Dec 2024 03:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Speeding bus hits scooter, bike and bicycle, people create ruckus
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में किला रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार बस ने तीन वाहनों में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक घायल हो गए। आरोपी चालक बस छोड़कर भाग गया। इसके बाद लोगों ने किला रोड पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। मेडिकल पुलिस ने लोगों को शांत कराकर बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

भावनपुर के गांव खजूरी निवासी वकील मवाना बस अड्डे से परीक्षितगढ़ तक बस चलाता है। सोमवार दोपहर को वह परीक्षितगढ़ से बस में यात्रियाें को लेकर मवाना की ओर जा रहा थे। बस रफ्तार तेज थी। मेडिकल थाना क्षेत्र में घास फार्म के सामने वकील बस से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस ने स्कूटी, बाइक और साइकिल में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में स्कूटी सवार साजिद निवासी अब्दुल्लापुर और बाइक सवार अमित मलिक निवासी नंगला शेखू थाना इंचौली घायल हो गए। साइकिल सवार को भी चोट आई। इसके बाद भी आरोपी ने बस नहीं रोकी। वाहन चालकों ने पीछा कर बस रूकवाई। चालक के भागने पर राहगीरों ने जाम लगाकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बस को कब्जे में लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed