फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Speed of corona increased in Meerut: 125 active cases, target to vaccinate 23770 people of 15 to 18 years today

मेरठ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार :125 सक्रिय केस, विदेश से 43 लोग और आए, आज 15 से 18 वर्ष के 23770 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य

Mon, 03 Jan 2022 01:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 03 Jan 2022 01:22 PM IST
सार

15 से 18 साल उम्र वालों को सभी सरकारी केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है। पुलिस लाइंस के स्वास्थ्य केंद्र पर इसका उद्घाटन भी किया गया। 192 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर 23770 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
Speed of corona increased in Meerut: 125 active cases, target to vaccinate 23770 people of 15 to 18 years today
टीकाकरण कराने के बाद किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। विदेश से आए 8 लोगों समेत रविवार को 2402 लोगों की जांच की गई, जिनमें कोरोना के 37 नए मरीज मिले हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज के एक प्रोफेसर डॉक्टर और दो रेजिडेंट चिकित्सक भी शामिल हैं। प्राचार्य ने इन्हें एक सप्ताह तक मरीज न देखने और होम आइसलोशन में भेज दिया है। इसके अलावा श्रीलंका से सरधना आया एक युवक भी संक्रमित निकला है।

विज्ञापन


नए मरीजों में 22 पुरुष और 15 महिलाएं हैं। तहसील, रोहटा, कंकरखेड़ा, ब्रह्मपुरी, दौराला, लल्लापुरा, रजपुरा, जानी, शकूरनगर, रजबन, इस्लमाबाद, पल्हेडा और मकबरा डिग्गी के रहने वाले हैं। इनके संपर्क वालों की जांच कराई जा रही है। इनके सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे जाएंगे। सक्रिय केस 125 हो गए हैं। इनमें 116 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 9 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। 
विज्ञापन


आज 46 बूथों पर लगेगा 15 से 18 वर्ष वालों को टीका
15 से 18 साल उम्र वालों को सभी सरकारी केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है। पुलिस लाइंस के स्वास्थ्य केंद्र पर इसका उद्घाटन भी किया गया। पहले दिन 11800 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 46 बूथ तय किए गए हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज, जिला व महिला अस्पताल अलावा सीएचसी, पीएचसी और अर्बन हेल्थ सेंटर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को 18 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए टीका लगाया जाएगा। इनके लिए 192 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर 23770 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। जिले में अब तक करीब 22 लाख लोग कोरोना से बचाव की पहली डोज लगवा चुके हैं।

ओमिक्रॉन का खौफ  के बीच विदेश से 43 लोग और आए हैं। 21 नवंबर से अब तक 2562 लोग आ चुके हैं, जिनमें से 1459 की जांच हो चुकी है, 9 लोग बिना जांच वापस चले गए, जबकि 192 के संपर्क नंबर रिपीट मिले हैं। बाकी की जांच होनी है। विदेश से आए अब तक 10 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। एक महिला को जीनोम सीक्वेंसिंग में ओमिक्रॉन की पुष्टि भी हो चुकी है, हालांकि वह स्वस्थ हैं। 

 यह भी पढ़ें:  ऐतिहासिक रैली: 43 मिनट का रहा पीएम मोदी का भाषण, प्रधानमंत्री ने 15 बार वंदे मातरम् के उद्घोष से भरा जोश

स्वास्थ्य विभाग की 20 टीमों ने कोरोना से किया अलर्ट 
खेल विवि शिलान्यास कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे लोगों के लिए कोरोना से अलर्ट रहना चुनौती से कम नहीं था। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग की 20 टीमों ने मास्क व सेनेटाइजर लेकर लोगों को जागरूक किया। जो लोग चेहरे पर मास्क के बिना घूम रहे थे, उनको मास्क वितरित किया।

आज होगी मॉक ड्रिल 
कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर सोमवार और मंगलवार को अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉक ड्रिल की जाएगी। इसमें एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सरधना, मवाना, किठौर सीएचसी, एनसीआर मेडिकल कॉलेज आदि स्थानों पर मॉक ड्रिल की जाएगी। सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि इस दौरान परखा जाएगा कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना की तीसरी लहर से निबटने के लिए स्वास्थ्य सेवाएं कितनी तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed