{"_id":"61d1fa230690ee529b786fdd","slug":"prime-minister-narendra-modi-laid-the-foundation-stone-of-the-sports-university-and-gave-a-43-minute-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक रैली: 43 मिनट का रहा पीएम मोदी का भाषण, प्रधानमंत्री ने 15 बार वंदे मातरम् के उद्घोष से भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक रैली: 43 मिनट का रहा पीएम मोदी का भाषण, प्रधानमंत्री ने 15 बार वंदे मातरम् के उद्घोष से भरा जोश
Mon, 03 Jan 2022 03:39 AM IST
कपिल kapil
सचिन त्यागी, अमर उजाला, मेरठ
सचिन त्यागी, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 03 Jan 2022 03:39 AM IST
विज्ञापन
मेरठ में पीएम मोदी की रैली।
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 43 मिनट के संबोधन में युवाओं पर फोकस ज्यादा रहा। क्रांति से लेकर सरहद की रखवाली में जहां उन्होंने युवाओं की अहम भूमिका बताई। वहीं, कहा कि मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नौजवानों की ताकत पूरा हिंदुस्तान देख रहा है। 21वीं सदी में उन्होंने नया मंत्र भी युवाओं के नाम करते हुए कहा कि युवा जनो येन गत: स पन्था: यानी जिस पथ पर युवा चलें वही हमारा पथ है। संबोधन के आखिर में 15 बार वंदे मातरम् के उद्घोष से उन्होंने युवाओं में जोश भर दिया।
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में युवाओं की बड़ी संख्या थी। खिलाड़ी और दूसरे युवा कार्यक्रम का हिस्सा थे। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेजर ध्यानचंद का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी यूनिवर्सिटी का नाम उनसे जुड़ जाता है तो उनका पराक्रम तो प्रेरणा देता है, लेकिन उनके नाम में भी एक संदेश है। मेजर ध्यानचंद का नाम ध्यान पर फोकस करने के लिए प्रेरित करता है, बिना फोकस सफलता नहीं मिलती है। मैं उत्तर प्रदेश के नौजवानों को यूपी की पहली खेल यूनिवर्सिटी के लिए बधाई देता हूं।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे यहां बोला जाता है कि महाजनो येन गत: स पन्था: यानि जिस पथ पर महान जन, महान विभूतियां चलें वही हमारा पथ है। लेकिन अब हिंदुस्तान बदल गया है। अब 21वीं सदी के नए भारत में सबसे बड़ा दायित्व हमारे युवाओं के पास है। अब मंत्र बदल गया है। अब युवा जनो येन गत: स पन्था: यानी जिस मार्ग पर युवा चलें, वही मार्ग देश का मार्ग है। जिधर युवा बढ़ जाएं, मंजिल उनके कदम चूमने लगती है। युवा नए भारत के कर्णधार भी हैं। विस्तार भी हैं। नए भारत का नियंता भी हैं और युवा नए भारत का नेतृत्वकर्ता भी हैं। हमारे यहां के युवाओं के पास प्राचीनता की विरासत भी है, आधुनिकता का बोध भी है। जिधर युवा चलेगा उधर भारत चलेगा। जिधर भारत चलेगा उधर अब दुनिया चलने वाली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट
उन्होंने कहा कि युवाओं को सबसे ज्यादा रोजगार योगी सरकार दे रही है। यूपी सरकार ने युवाओं को टैबलेट और स्मार्ट फोन देने का अभियान शुरू किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिमी यूपी के लोगों को पता है कि उधर हाथ खड़ा करोगे तो लखनऊ में योगी बैठे हैं और इधर हाथ खड़ा करोगे तो दिल्ली में मैं बैठा ही हूं। मेरठ के चौथी बार के दौरे में ये उनका सबसे जोशीला अंदाज दिखा।
यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो