फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   special team contituted by the government will chun on corona

शासन द्वारा गठित विशेष टीम आज कोरोना पर करेगी मंथन

Sat, 26 Sep 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
special team contituted by the government will chun on corona
मेरठ। कोरोना के बढ़ते मामलों व लगातार हो रहीं मौतों को लेकर शासन ने अब विशेष टीम गठित की है। प्रदेश के 16 जनपदों में एक-एक टीम गठित की गई है। एक जिले के गठित टीम में दो-दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के साथ दो-दो डॉक्टर शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

आबकारी आयुक्त पी गुरु प्रसाद पहले से मेरठ के नोडल अधिकारी हैं। शासन ने शुक्रवार शाम को नए सिरे से नोडल अधिकारी की जो टीम गठित की गई है उसमें विशेष सचिव सचिवालय से अरुण प्रकाश को भी मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस अधिकारी अरुण प्रकाश, आबकारी आयुक्त पी गुरुप्रसाद व दो अन्य डॉक्टरों के साथ शनिवार को मेरठ में कोरोना को लेकर समीक्षा करेंगे। विशेष सचिव अरुण प्रकाश ने मोबाइल पर बातचीत में बताया कि शासन की प्राथमिकता है कि कोरोना को लेकर किसी भी स्तर पर न तो इलाज में लापरवाही होनी चाहिए। कोरोना संक्रमण के जो बढ़ते मामले हैं उनको लेकर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ भी बैठक की जाएगी। कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में कमी लाना, जो व्यक्ति कोरोना संक्रमित हैं उनमें कम से कम मौत हो। बेहतर इलाज किया जाए। कोविड के बढ़ते मामलों की रोकथाम को लेकर काम किया जाएगा। इस संबंध में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी। प्रत्येक मौत को लेकर ऑडिट किया जाएगा। टीम में डॉ सुरेंद्र कुमार एडिशनल प्रोफेसर सर्जरी व डॉ अशोक तालियान मंडलीय सर्विलांस ऑफिसर भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed