फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Special program on indentured labourer heritage organized at Translam Academy

Meerut News: ट्रांसलम एकेडमी में गिरमिटिया विरासत पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

Thu, 01 Oct 2026 08:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
Special program on indentured labourer heritage organized at Translam Academy
ट्रांसलम एकेडमी में सूरीनाम के संबंधों पर आयोजित कला प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली छा
मवाना। ट्रांसलम एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय सनातन ट्रस्ट ने हमारी वैश्विक विरासत पर कार्यक्रम किया। इसमें व्याख्यान, कला प्रतियोगिता व डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन शामिल थे। उद्देश्य विद्यार्थियों को गिरमिटिया भारतीयों के संघर्ष, इतिहास व सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराना था। ट्रस्ट अध्यक्ष शुचि गुप्ता ने वैश्विक कुटुंब नानी दादी के आंगन से, गिरमिटिया देश की नई पीढ़ी तक प्रोजेक्ट शुरू किया। शुचि गुप्ता ने गिरमिटिया इतिहास को भारत का महत्वपूर्ण अध्याय बताया और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों व परंपराओं को समझना जरूरी कहा। विद्यार्थियों को उनकी डॉक्यूमेंट्री हू आई एम दिखाई गई, जो गिरमिटिया समुदाय की पहचान पर आधारित थी। भारत-सूरीनाम संबंधों पर कला प्रतियोगिता में अनुष्का प्रथम, एलिश द्वितीय और आदया चौधरी तृतीय रहीं। प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने इसे मेरठ जनपद का पहला सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed