फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Special caution and vigilance needed in October: Chief Minister

अक्तूबर में विशेष सावधानी व सतर्कता बरतने की जरूरत: मुख्यमंत्री

Fri, 02 Oct 2020 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Special caution and vigilance needed in October: Chief Minister
- मुख्यमंत्री ने वीडियों कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से किया दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ
विज्ञापन

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्तूबर माह में कोरोना संक्रमण को लेकर विशेष सावधानी व सतर्कता बरतने की जरूरत है। खुद भी मास्क के साथ 2 गज की दूरी का पालन करें।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा कि इस समय कोरोना के साथ अन्य बीमारियां भी सक्रिय है। इसीलिए इन बीमारियों से बचने के लिए जागरूकता एवं बचाव श्रेष्ठ उपाय है। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग अन्य गतिविधियों को संचालित करते हुए छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण पूरा कराए।
विज्ञापन

आयुक्त अनीता सी मेश्राम ने जनता से अपील करते हुये कहा कि वह अपने घर पर दरवाजों व खिड़कियों पर जाली अवश्य लगवाएं। घर व कार्य स्थल के आसपास पानी एकत्र न होने दें। बच्चों को सभी आवश्यक टीके लगवाएं तथा स्वच्छ पानी पियें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ से कहा कि अभियान का असर जमीनी स्तर पर दिखना चाहिए। जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें तथा माईक्रो प्लॉन के अनुसार अधिकारी कार्य करे। अधिकारी व कर्मचारी एक टीमवर्क के रूप में कार्य करें। डीएम के. बालाजी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के तृतीय चरण प्रदेश में एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक जनता को संचारी रोगो के बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस दौरान टीमें बुखार, खांसी तथा सांस लेने में परेशानी के लक्षण के मरीजो के विषय में भी जानकारी प्राप्त करें और ऐसे मरीजों की सूचना मुख्यालय को दें।

उन्होंने कहा कि जनवरी 2020 से सितम्बर 2020 के बीच जन्मे शिशु की जानकारी और संपूर्ण टीकाकरण का रिकॉर्ड गांव, ब्लॉक स्तर पर दर्ज होना चाहिए और कोरोना के कारण टीकाकारण से वंचित रहे शिशुओं को चिह्नित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed