फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Special and Anam captured the trophy

Meerut News: विशेष और अनम ने किया ट्रॉफी पर कब्जा

Wed, 26 Nov 2025 05:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 26 Nov 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
Special and Anam captured the trophy
डीएमजी इंटर कॉलेज में वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की स्मृति में दो दिवसीय वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. एसपी देशवाल, प्रबंध समिति के अध्यक्ष जगपाल सिंह, प्रबंधक अनंगपाल सिंह रहे।

प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि सीनियर बालक वर्ग में छात्र विशेष ने दो स्वर्ण, एक रजत पदक जीते। जूनियर बालक वर्ग में हिमांशु ने दो स्वर्ण, एक रजत पदक, सब जूनियर बालक वर्ग में अरुण कुमार ने दो स्वर्ण, एक रजत पदक जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। सीनियर बालिका वर्ग में अनम ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया। जूनियर बालिका वर्ग में अक्षरा ने तीन स्वर्ण पदक, सब जूनियर बालिका वर्ग में वंशिका ने तीन स्वर्ण पदक जीते। चारों सदन में महात्मा गांधी सदन के छात्र छात्राओं का दबदबा रहा। महात्मा गांधी सदन के प्रभारी राहुल कुमार, मनोज कुमार, राशी ने सदन की चैंपियनशिप जीती। विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संचालन अमित चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान किरणपाल सिंह, डॉ. ललित कुमार, डॉ. देवपाल सिंह, श्रवण कुमार, विक्रम सिंह पुंडीर, डॉ. कृष्ण कुमार, मुनीष कुमार, वसीम खान, डॉ. निधि जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed