फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP targets BJP government at party meeting.

Meerut News: सपा की बैठक में भाजपा सरकार पर साधा निशाना

Tue, 08 Sep 2026 08:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
SP targets BJP government at party meeting.
दौराला के अझाैता गांव में डॉ गुलचंद को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। अझौता गांव में मंगलवार को समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक सुनील कुमार के आवास पर हुई। जिला अध्यक्ष डॉ. संजीव चिरौड़ी के नेतृत्व में हुई बैठक में अनुसूचित जाति के लोगों पर कथित अत्याचार बढ़ने पर रोष जताया गया।
डॉ. संजीव चिरौड़ी ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि दलित शोषित और वंचित समाज आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डॉ. गुलचंद अझौता ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए उन्हें लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। डॉ. गुलचंद को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा सुनील अझौता को दौराला ब्लॉक अध्यक्ष, रफीक सिद्दीकी को लावड़ नगर अध्यक्ष, ओबीसी प्रकोष्ठ अमर सिंह जैनपुर को जिला संगठन मंत्री एससी प्रकोष्ठ मोहम्मद सुफियान को लावड़ नगर अध्यक्ष ओबीसी प्रकोष्ठ मोहम्मद इरफान अंसारी को नगर संगठन मंत्री और सादिक महल को सरधना विधानसभा सचिव मनोनीत किया गया। बैठक में ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजयपाल कश्यप और सपा उपाध्यक्ष राज्यपाल शर्मा इकलौता समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed