फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP staged a protest, tried to burn the effigy of the Chief Minister

सपा ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश

Fri, 27 Jun 2025 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
SP staged a protest, tried to burn the effigy of the Chief Minister
मेरठ..कंवलजीत..नेता प्रतिपक्ष पर हमले के विरोध में कमिश्नरी पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने आये
मेरठ। गोरखपुर में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ सपा नेता माता प्रसाद पांडेय पर हुए हमले के विरोध में बृहस्पतिवार को सपाइयों ने कमिश्नरी चौराहे से लेकर कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। कुछ सपाइयों ने मुख्यमंत्री योगी का पुतला फूंकने की भी कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उनसे पुतला छीन लिया। इस दौरान पुलिस और सपाइयों में धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन

सपाई हाथों में पार्टी के झंडे लिए हुए थे। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि गोरखपुर दौरे के दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर असामाजिक तत्वों ने हमला किया। यह निंदनीय है। यदि अराजक तत्वों द्वारा ऐसा जानलेवा हमला होगा तो यह अराजकता का राज ही कहलाएगा। उन्होंने हमला करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में एसीएम महेश प्रसाद को दिया। प्रदर्शन करने वालों में सपा जिलाध्यक्ष के अलावा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, डॉ. हरविंदऱ, नदीम चौहान, नकुल स्याल, योगेंदऱ सोल्दा, शशिकांत गौतम, अनीता, धर्मवीर सिंह यादव, डॉ. संदीप सिंह, संजय यादव, मेराज महलका, मोहम्मद चांद, जितेंद्र गुर्जर, हिफजुर्रहमान अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed