{"_id":"669a42e7b0266ce4240e52b9","slug":"sp-mla-rafiq-ansari-gets-bail-from-high-court-will-be-released-from-jail-on-monday-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबर: रफीक अंसारी को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस दिन जेल से रिहा होंगे सपा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खबर: रफीक अंसारी को हाईकोर्ट से मिली जमानत, इस दिन जेल से रिहा होंगे सपा विधायक
Fri, 19 Jul 2024 04:11 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:11 PM IST
सार
मेरठ सपा विधायक रफीक अंसारी को बड़ी राहत मिली है। जेल में बंद विधायक को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जल्द ही उन्हें जेल से रिहा किया जाएगा।
विज्ञापन
सपा विधायक रफीक अंसारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी के विधायक रफीक अंसारी को जमानत मिल गई है। वह सोमवार की जेल से रिहा होंगे। विवादित टिप्पणी में चार्ज बनने के कारण रिहाई रुकी हुई थी। पुलिस अन्य मुकदमों का रिकॉर्ड नहीं दे पाई। उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिली है। जमानत ऑडर के बाद जमानती के दस्तावेज जमा होंगे, तभी रिहाई होगी।
विज्ञापन
27 मई को बाराबंकी से किए थे गिरफ्तार
हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने डीजीपी को निर्देश दिए कि रफीक अंसारी के खिलाफ ट्रायल कोर्ट द्वारा पहले जारी किए गए गैर-जमानती वारंट की तामील सुनिश्चित करें। अगर वह अब तक तामील नहीं हुए हैं तो अगली तारीख पर अनुपालन हलफनामा दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
अनुपालन हलफनामा दाखिल करने के सीमित उद्देश्य के लिए मामले को 28 मई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश कोर्ट ने दिए। पुलिस ने 27 मई को विधायक को बाराबंकी से गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया था। काेर्ट ने रफीक अंसारी को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन