फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP MLA Atul Pradhan sitting on fast unto death in Collectorate against Nutima Hospital

Meerut: न्यूटिमा हॉस्पिटल के खिलाफ कलक्ट्रेट में आमरण अनशन पर बैठे सपा विधायक अतुल प्रधान

Fri, 10 Nov 2023 04:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 10 Nov 2023 04:04 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने शुक्रवार को न्यूटिमा हॉस्पिटल के खिलाफ  आमरण अनशन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
SP MLA Atul Pradhan sitting on fast unto death in Collectorate against Nutima Hospital
अतुल प्रधान का धरना - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

न्यूटिमा हॉस्पिटल के खिलाफ सरधना से सपा विधायक कलक्ट्रेट में समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। अतुल प्रधान का आरोप डॉ. संदीप गर्ग ने झूठे आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा  दर्ज कराया। तीन दिन में मुकदमा खत्म न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


सरधना विधायक अतुल प्रधान ने गुरुवार को कुटिया पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वह हमेशा पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहेंगे।  अस्पतालों में जिस तरह से मरीजों से अनाप शनाप पैसे वसूले जा रहे हैं। यह गरीब मरीजों के साथ नाइंसाफी है। इसे वह नहीं होने देंगे। मरीज के परिवार ने भी मेडिकल थाने में तहरीर दी है। अगर उस पर पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करती है तो वह कलक्ट्रेट में आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने शाम को जिलाधिकारी को भी ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि 20 बेड का अस्पताल स्वीकृत है और न्यूटिमा में 100 बेड का संचालित किया जा रहा है। नियमानुसार पार्किंग नहीं है। और भी कई मानकों की अस्पताल में धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वहीं, आप भी सपा विधायक के समर्थन में उतर आई है। आप जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि मैंने पहले भी अस्पताल में की जा रही अनियमिततओं के खिलाफ आवाज उठाई थी। मेरा पूरा समर्थन विधायक अतुल प्रधान को है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed