फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP leader said, sealing action in Central Market should be stopped immediately.

Meerut News: सपाई बोेले, सेंट्रल मार्केट में सीलिंग की कार्रवाई तत्काल रुके

Sun, 19 Apr 2026 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
SP leader said, sealing action in Central Market should be stopped immediately.
मेरठ। सेंट्रल मार्केट मामले में शनिवार को सपाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिला और उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सेंट्रल मार्केट में चल रही सीलिंग की कार्रवाई को तत्काल रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन

सपाइयों ने कहा कि सेंट्रल मार्केट में आवास विकास परिषद द्वारा चल रही प्रशासनिक कार्रवाई से हजारों व्यापारी और उनके परिवार गहरे संकट में हैं। लाखों लोग बेरोजगारी की कगार पर हैं। यह कार्रवाई उनके रोजगार, आजीविका और स्थानीय व्यापारिक व्यवस्था पर सीधा आघात है। समाजवादी पार्टी स्पष्ट रूप से सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो भी समाजवादी पार्टी एवं अन्य विपक्षी दलों के नेता व्यापारियों के समर्थन में आगे आ रहे हैं, उनके विरुद्ध प्रशासनिक दबाव बनाया जा रहा है। उनके खिलाफ तस्करा की कार्रवाई भी की जा रही है और प्राथमिकी दर्ज करने की भी कार्रवाई शुरू हो चुकी है जो लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है। सपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास की व्यवस्था कराई जाए। व्यापारियों के समर्थन में खड़े नेताओं पर हो रही तस्करा आदि कार्रवाइयों को तत्काल समाप्त किया जाए। पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवास विकास परिषद के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अखिलेश यादव ने उनकी मांगों को प्रमुखता से उठाने की बात कही है। जीतू सिंह नागपाल, विपिन चौधरी, हिमांशु सिद्धार्थ, निरंजन सिंह, पंडित रजत शर्मा, जीशान अहमद, नितिन गर्ग, शेर जाट, महबूब सोलन, फुरकान और राजकुमार देदुआ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-------
खटीक समाज की मांगें उठाईं
मेरठ। खटीक संघ मेरठ के जिला अध्यक्ष और सपा नेता उमाशंकर खटीक (एडवोकेट) ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से नई दिल्ली, लोधी एस्टेट स्थित कोठी पर मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन दिया जिसमें मेरठ और प्रदेश में खटीक समाज के लोगों की दयनीय दशा और शैक्षिक एवं आर्थिक पिछड़ापन से अवगत कराया। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में खटीक समाज के कुलगुरु राष्ट्रीय संत दुर्बल नाथ महाराज की एक भी प्रतिमा स्थापित न होना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश सरकार खटीक समाज के प्रति उदासीन रवैया रखती है। उमाशंकर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उनकी मांगों पर सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि 2027 में प्रदेश में सरकार बनने पर खटीक संघ की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed