फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP is the biggest well-wisher of traders: Sudhir Pawar

सपा व्यापारियों की सबसे बड़़ी हितैषी : सुधीर पंवार

Mon, 23 Jun 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 23 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
SP is the biggest well-wisher of traders: Sudhir Pawar
शामली। समाजवादी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के स्वागत समारोह में प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि व्यापारियों के हितों में सबसे अधिक कानून समाजवादी पार्टी की सरकार में बने हैं। चाहे वो चुंगी समाप्त करने का मामला हो या 3/7 समाप्त करने का। अखिलेश यादव सरकार में केंद्र सरकार के साथ हुई जीएसटी की बैठकों में सरकार के समक्ष व्यापारियों का पक्ष मजबूती के साथ प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

रविवार को भैंसवाल स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में सुधीर पंवार और सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने समाजवादी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विपुल गोयल एवं महासचिव राजकुमार यादव को मनोनयन पत्र जारी करके फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रोफेसर सुधीर पंवार ने व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव मेहरचंद सिंघल का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। व्यापारी नेता मेहरचंद सिंघल ने कहा कि भाजपा सरकार बड़े काॅरपोरेट को सभी व्यापार सौंप रही है। ऑनलाइन व्यापार ने छोटे दुकानदारों की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवागत सपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विपुल गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी बढ़ते हुए भ्रष्टाचार से परेशान हैं तथा भाजपा से मुक्ति चाहते है। विधान सभा चुनावों में व्यापारियों की नाराजगी से सरकार बदलेगी। सपा व्यापार प्रकोष्ठ के महासचिव राजकुमार यादव ने विचार व्यक्त किए।

स्वागत समारोह में सपा जिला उपाध्यक्ष जावेद जंग, अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सलेक चंद मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने की। संचालन बिट्टू ताना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed