फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP government of 400 riots took place in up, now the culprits are begging : CM YOGI

सीएम योगी का दावा- भाजपा के सत्ता में आने से अपराधियों को बेचनी पड़ रही सब्जी

Fri, 25 May 2018 09:39 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Fri, 25 May 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
SP government of 400 riots took place in up, now the culprits are begging : CM YOGI
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के राज में अपराधी भीख मांगकर जान बचा रहे हैं। गुंडे माफिया का सफाया हो गया है। सीएम योगी ने दावा किया कि भाजपा के सत्ता में आने से अपराधियों को सब्जी बेचनी पड़ रही हैं। सपा के शासन में 400 दंगों हुए थे, अब सूबे में दंगे बंद हैं।

विज्ञापन


बिजनौर में नूरपुर के खालसा इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित सभा में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के राज में अपराधी फेरी, खोमचा व सब्जी का ठेला लगाने के साथ भीख मांगकर जान बचा रहे हैं। गुंडे, माफिया का सफाया हो गया है। सपा के शासन में 400 दंगे हुए थे, अब सूबे में दंगे बंद हैं। पिछली सरकारों ने 15 वर्षों में किसानों व नौजवानों को बर्बाद कर प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया था। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कैराना और नूरपुर में आयोजित चुनावी सभाओं में हिंदू कार्ड खेलते हुए कहा कि उप चुनाव में स्पष्ट रूप से ध्रुवीकरण हो चुका है। एक तरफ वे लोग हैं, जिन्होंने मुजफ्फरनगर और पश्चिमी यूपी को दंगों की आग में झोंकने का काम किया, सचिन और गौरव जैसे नौजवानों की निर्मम हत्या कर यहां के निर्दोष लोगों को फंसाने का कार्य किया। तब सब चुप्पी साधे थे, कोई नहीं बोल रहा था, तब भाजपा के कार्यकर्ता बोल रहे थे। संजीव बालियान और सुरेश राणा जैसे कार्यकर्ताओं को उठाकर बंद किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि याद रखना कि हमें फिर से ऐसी स्थिति पैदा नहीं होने देनी है, जिससे कोई समाज विरोधी-विकास विरोधी तत्व वेस्ट यूपी को फिर से दंगों की आग में झोंकने का कार्य करे। उन्होंने कहा कि लोग आ रहें होंगे, कोई जाति का नारा दे रहा होगा, कोई अपने अस्तित्व की बात कर रहा होगा, कोई किसानों का नारा दे रहा होगा। कोई कह रहा है गन्ना या जिन्ना, गन्ना हमारा मुद्दा है, लेकिन जिन्ना की तस्वीर भी नहीं लगने देंगे।

पढ़ें : कैराना में जमकर गरजे सीएम योगी, बोले- गन्ना हमारा मुद्दा पर जिन्ना की तस्वीर नहीं लगने देंगे

SP government of 400 riots took place in up, now the culprits are begging : CM YOGI
सीएम योगी

मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को कैराना लोकसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह और नूरपुर विधान सभा के उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी अवनी सिंह के समर्थन में आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे। शामली के आरके इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि पिछली सरकारें कार्य करती तो पूर्व सांसद दिवंगत हुकुम सिंह को कैराना पलायन के लिए सड़क से संसद तक आंदोलन नहीं करना पड़ता। 15 महीने पूर्व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दहशत का माहौल था। बहन बेटियों की अस्मत सुरक्षित नहीं थी, व्यापारियों से संगठित अपराधी गुंडा टैक्स वसूलते थे। एक साल के भीतर हमने अपराधियों को जहां पहुंचाना था, वहां पहुंचा दिया। जो भी राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंध लगाएगा अथवा व्यापारी, किसान और बहन बेटियों की जान का खतरा बनेगा तो उसकी जान को खतरा हमारी पुलिस बनेगी। उन्होंने कहा कि कैराना और कांधला के बीच पीएसी का कैंप स्थापित कर दूंगा, ट्रेनिंग सेंटर बना दूंगा। ताकि किसी दंगाई को सिर उठाने की हिम्मत न हो। अब जाति विशेष के पुलिसकर्मियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि देश के भीतर भ्रष्ट नेता, जो भारत का विकास नहीं चाहते, एक मंच पर आ गए हैं। वह लोग गरीबों, दलितों, किसानों को उनका हक मिलने रोकना चाहते हैं। ये लोग विकास और सुशासन के दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी लोग चौधरी चरण सिंह की बात तो करते थे, लेकिन किसानों का भला कभी नहीं किया। हमारी सरकार आई तो 400 करोड़ रुपये से रमाला चीनी मिल का विस्तारीकरण शुरू कराया। किसान आज इसीलिए समृद्ध और खुशहाल है, क्योंकि किसानों के महान नेता चौधरी चरण सिंह रहनुमाई करते थे। नौजवानों को लुभाते हुए कहा कि सपा सरकार में भर्ती निकलती थी, लेकिन पश्चिमी यूपी का नौजवान भर्ती नहीं हो पाता था। हमने 1.62 लाख भर्तियां निकाली हैं। पुलिस या पीएसी की भर्ती में होकर नौजवान अपना भविष्य बना सकते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed