{"_id":"86afe52492124e371ca6d31d53b9b0ff","slug":"sp-cycle-rally-im-meerut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल रैली से शहर हो गया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल रैली से शहर हो गया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 01 Sep 2015 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल रैली के समापन अवसर पर सपाइयों ने शहर को जाम कर दिया। अपनी-अपनी साइकिलों पर सवार होकर पीएल शर्मा स्मारक हॉल के लिए निकले सपाइयों के हुजूम के कारण कई जाम लग गया। इतना ही नहीं सपाइयों द्वारा बजाए जा रहे डीजे की तेज आवाज से लोगों को काफी परेशानी हुई। कुछ स्थानों पर सपा की साइकिल रैली में शामिल लोगों ने हुड़दंग भी मचाया।
विज्ञापन
सोमवार को सपा की साइकिल रैली का पं. प्यारे लाल शर्मा स्मारक हॉल में समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता नौचंदी मैदान पटेल मंडप पर एकत्र हुए। यहां से सपाइयों की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाने के लिए कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर आमंत्रित थे, लेकिन वह नहीं पहुंचे। रैली पटेल मंडप से शुरू होकर हापुड़ अड्डा चौराहा, भुमिया पुल, नूरनगर रोड, माधवपुरम, दिल्ली रोड, पुराना बागपत अड्डा, बेगमपुल से बच्चा पार्क होते हुए पीएल शर्मा स्मारक हॉल पहुंचे।
विज्ञापन
साइकिल रैली में भारी भीड़ के कारण दिल्ली रोड पर वाहन एक साइड से गुजरे। इस दौरान दिल्ली रोड पर जाम लग गया। वहीं पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इसके अलावा नगर निगम के सपा पार्षद शाहिद अब्बासी, आदिल सिद्दीकी, दिवानी शरीफ, हाजी सईद आदि के नेतृत्व में हापुड़ रोड चमड़ा पैंठ से साइकिल रैली निकाली गई।
विज्ञापन
रैली को कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सपाइयों ने हापुड़ रोड पर जगह जगह लोगों को संबोधित किया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक चमड़ा पैंठ से लेकर बच्चा पार्क तक जाम लगा रहा।
ये रहे साइकिल रैली में शामिल
नितिन कसाना, बाबर चौधरी, मोहम्मद चांद, सगीर, आसमोहम्मद, आफताब अंसारी, हिफजुर्रहमान अंसारी, आदिल अंसारी, सतपाल, अजय, गौरव सैनी, जीशान, अंकुर, हिमांशु, सरताज गाजी, सुरेश चंद यादव, ओपी राणा, ठाकुर धर्मेंद्र, सुभाष यादव, राकेश नागर, विजय, अभिषेक मोनू, दीपू नागर, विक्रांत वर्मा, विपिन, अनिल प्रजापति, नितिन जैन, चिराग गर्ग, महेंद्र वाल्मीकि, नरेंद्र यादव, विजय कोरी, अफजाल सैफी, रामदत्त शर्मा, अशरफ, मनोज चपराना, अवधेश शर्मा, इंद्रमुनि त्यागी, रिजवान आदि मौजूद रहे।
विकास में सपा ने सबको पीछे छोड़ा : शाहिद मंजूर
विकास में उप्र सरकार ने सभी सरकारों को पीछे छोड़ दिया है। समाज, वर्ग और जाति भेदभाव से ऊपर उठकर हर वर्ग का विकास किया है। जनहितकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है। पांच साल में उप्र विकास में सबसे आगे रहेगा। अब जरूरत इन योजनाओं का प्रचार करने की है, जिससे विरोधियों को जवाब दिया जा सके। यह बातें कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर ने बच्चा पार्क स्थत पंडित प्यारेलाल शर्मा स्मारक हॉल में कहीं।
साइकिल रैली के समापन समारोह में उन्होंने कहा कि यूपी में अभूतपूर्व ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। वरिष्ठ नेता रफीक अंसारी, अयूब अंसारी, मो. अब्बास, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने भी उप्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। लैपटॉप वितरण से लेकर बेरोजगारी भत्ता, पेंशन योजना आदि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा का उद्द्ेश्य उप्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष आदिल अंसारी, सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष संगीता राहुल, मेघराज यादव, ओपी राणा, डॉ. राजेश कुमार, चेतन्यदेव स्वामी, इसरार सैफी, इरशाद जहां, डॉ. बिजेन्द्र सिंह, किशोर बाल्मीकि, अवधेश वर्मा, काली पंडित, ओपी राणा, रिजवान, नरेंद्र यादव, फईम अलवी, परविन्द्र ईशु मौजूद रहे।