फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP cycle journey will start from Saharanpur today BJP will be targeted

सपा की साइकिल यात्रा सहारनपुर से आज होगी शुरू, भाजपा पर रहेगा निशाना

Thu, 13 Sep 2018 01:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 13 Sep 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
SP cycle journey will start from Saharanpur today BJP will be targeted
जन संदेश यात्रा में शामिल सपा कार्यकर्ता

सपा की साइकिल यात्रा आज से सहारनपुर से शुरू हो रही है। इसमें सपाई भाजपा पर निशाना साधेंगे, विभिन्न समस्याओं और मांगों को जनता के सामने उठाएंगे, समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का प्रचार करेंगे और साथ ही छात्रसंघों के चुनाव कराने की मांग को पुरजोर तरीके से उठाएंगे। जानें कैसे होगा यात्रा कार्यक्रम:- 

विज्ञापन

21 सितंबर को मेरठ पहुंचेगी यात्रा

बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी केनवयुवकों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सहारनपुर से दिल्ली तक साइकिल यात्रा निकालेंगे।

सहारनपुर से शुरू होकर साइकिल यात्रा शामली, मुजफ्फरनगर, नूरपुर (बिजनौर), मुरादाबाद, हापुड़, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद आदि जपनदों में होते हुए 23 सितंबर 2018 को दिल्ली पहुंचेगी। जिला महासचिव विजय सिंह पाल, जिला सचिव निरंजन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, रविंद्र प्रेमी, सम्राट मलिक, जयराज चपराणा, अमित सिवाच और रविकांत आदि रहे।

250 होंगी साइकिल, कई पूर्व मंत्री  करेंगे शिरकत
सपा के पूर्व छात्रसंघ प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान ने बताया कि यात्रा शुरू करने के दौरान सपा के कई पूर्व मंत्री और अन्य मुख्य पदाधिकारी वहां मौजूद रहेंगे। यात्रा की शुरुआत में करीब 250 साइकिलें होंगी।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed