फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP countryside inspected open dhabas on Gangahar track Kanwar road, instructed the operators

गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर खुले ढाबों का एसपी देहात ने किया निरीक्षण, संचालकों को दी हिदायत

Thu, 26 Nov 2020 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
SP countryside inspected open dhabas on Gangahar track Kanwar road, instructed the operators
गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर खुले ढाबों का एसपी देहात ने किया निरीक्षण, संचालकों को दी हिदायत
विज्ञापन

सरधना। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर स्थित रेस्टोरेंट और ढाबों पर बुुधवार दोपहर एसपी देहात ने थाना पुलिस के साथ निरीक्षण किया। एसपी देहात ने रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों को वाहनों की पार्किंग और यहां कुछ गलत कार्य न हो, इसके लिए चेतावनी दी। इस कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस एक रेस्टोरेंट से एक व्यक्ति को पकड़कर थाने ले गई। बाद में उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
सरधना क्षेत्र में गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग का चौड़ीकरण होने के साथ ही मार्ग पर वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। इसके साथ ही लोगों ने रोजगार के लिए पटरी मार्ग पर अलग-अलग कारोबार शुरू कर दिए हैं। कांवड़ मार्ग पटरी पर मुरादनगर से लेकर हरिद्वार तक काफी संख्या में जलपान के लिए रेस्टोरेंट व ढाबे खुल गए हैं। बुधवार को एसपी देहात अविनाश पांडेय ने थाना पुलिस के साथ सरधना क्षेत्र में नानू से लेकर सलावा झाल पुल तक कांवड़ मार्ग पटरी पर संचालित हो रहे रेस्टोरेंट व ढाबों का निरीक्षण किया। वाहनों की पार्किंग के लिए रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों के पास पर्याप्त जगह है या नहीं, यह स्थान मौज मस्ती के अड्डे तो नहीं बन गए हैं, उसके लिए भी चेताया। संचालकों के पास वाहनों की पार्किंग के लिए अपनी भूमि नहीं है। वाहन या तो वन विभाग की भूमि या फिर पटरी पर पार्क होते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने एक रेस्टोरेंट पर वाहनों की पार्किंग गलत तरीके से कराने को लेकर एक युवक को पकड़ लिया। बाद में उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। वहीं, एसपी देहात की इस कार्रवाई के चलते ढाबा व रेस्टोरेंट संचालकों ने नेताओं के पास भी फोन घनघनाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed