{"_id":"5e09045a8ebc3e881529107b","slug":"sp-city-s-statement-should-be-judicial-examined-city-meerut-news-mrt461162766","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक जांच हो, नहीं तो कोर्ट जाएंगेः शहर काजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक जांच हो, नहीं तो कोर्ट जाएंगेः शहर काजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी सिटी के बयान की न्यायिक जांच हो : शहरकाजी
मेरठ। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह के अटपटे बोल पर मेरठ के शहरकाजी जैनुस सजिद्दीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। एसपी के बयान को अफसोसजनक बताते हुए कहा कि यह कौम की तौहीन है।
शहरकाजी ने कहा 20 दिसंबर को जिन लोगों ने उत्पात मचाया या कानून हाथ मे लिया हम उनका विरोध करते हैं। पुलिस के साथ सहयोग के लिए हर कदम पर साथ खड़े हैं। कोई वीडियो ऐसा वीडियो नहीं है जिसमें भारत विरोधी नारे लग रहे हों। देश मे रहने के लिए ही एनआरसी और सीएए का विरोध कर रहे हैं। अगर देश मे नहीं रहना होता तो एनआरसी और सीएए को लेकर विरोध प्रदर्शन नहीं करते। अगर पुलिस का मानना है कि देश विरोधी नारे लगे हैं तो पुलिस सुबूत दे। पुलिस के पास ऐसा कोई सुबूत नहीं है तो आला अधिकारियों को मामले में कार्रवाई करनी चाहिए। अधिकारी कार्रवाई नहीं करते हैं तो न्यायिक जांच बैठाएं। वीडियो में एसपी साफ पाकिस्तान जाने की बात मुस्लिमों को कह रहे हैं। एसपी सिटी ने तौहीन की है। अगर न्यायिक जांच नहीं होती तो हम मामले को कोर्ट ले जाएंगे। जहां दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। मामले में कारी शफीकुर्रहमान ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा मेरठ सहित पूरे देश मे जो भी हो रहा है अच्छा नहीं हो रहा है।