फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SP candidate Harendra Malik got more votes than Sanjeev Baliyan of BJP in village of Sangeet Som in Election

UP: भाजपा नेता संगीत सोम के गांव में सपा प्रत्याशी को मिले ज्यादा वोट, संजीव बालियान के पक्ष में पड़े इतने मत

Fri, 07 Jun 2024 03:50 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Jun 2024 03:50 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सामने आया कि भाजपा नेता संगीत सोम के गांव में सपा प्रत्याशी को भाजपा उम्मीदवार से ज्यादा वोट मिले हैं। जानिए आखिर संजीव बालियान को इस गांव में कितने मत मिले।

विज्ञापन
SP candidate Harendra Malik got more votes than Sanjeev Baliyan of BJP in village of Sangeet Som in Election
हरेंद्र मलिक, संजीव बालियान, दारा सिंह प्रजापति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के दौरान सरधना विधानसभा की ठाकुर चौबीसी में भाजपा प्रत्याशी के विरोध में पंचायतों का दौर चला। बढ़ते विरोध के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रार्धना की रैली में क्षत्रियों को साधने के लिए पहुंचे थे। इन सब के बाद भी ठाकुर चौबीसी में विरोध कुछ कम नहीं हुआ। 

विज्ञापन


ठाकुर चौबीसी के कुछ गांवों में भाजपा और सपा के बीच बराबर की टक्कर रही तो कुछ गांवों में दोनों को बढ़त भी मिली। पूर्व विधायक ठा. संगीत सोम के गांव आलमगीरपुर फरीदपुर में सपा को 153 तो भाजपा को 148 वोट मिले।

विज्ञापन

सरधना विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। यहां की ठाकुर चौबीसी के गांवों में सपा और भाजपा प्रत्याशी में वोट हासिल करने को लेकर उठापटक चली। कुछ गांवों में दोनों बराबरी करते नजर आए।

सरधना विधानसभा से सपा गठबंधन प्रत्याशी हरेंद्र मलिक 80826 और भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान ने 80781 वोट प्राप्त किए। राजपुर मोमीन में संजीव बालियान को 267 हरेंद्र सिंह को 180 वोट मिले। नाहली में सपा को 998 व भाजपा को 302 वोट प्राप्त हुए। खेड़ा में सपा को 1219 और भाजपा को 1016 वोट मिले।

विज्ञापन

वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ठा. शिवकुमार राणा के गांव औरंगनगर रार्धना में भाजपा को 1437 और सपा को 1128 वोट मिले। जलालपुर अक्खेपुर में भाजपा को 478 और सपा 268, भामौरी में भाजपा को 1194 व सपा को 362 मिले जबकि, झिटकरी में भाजपा को 799 तो सपा को 203 वोट मिले।

वहीं, चौबीसी के गांव दौलतपुर में भाजपा को 371 व सपा को 238, ज्वालागढ़ में भाजपा को 431 व सपा को 83 वोट हासिल हुए। कुशावली में भाजपा 1162 व सपा 596 वोटों पर रही। सलावा में भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान को 2188 जबकि, सपा के हरेंद्र महिलक को 1373 वोट मिले। कैली में भाजपा को 198 व सपा को 2904, कपसाड़ में भाजपा 1302 व सपा 755 मत मिले।

यह भी पढ़ें: RLD के गढ़ की दिलचस्प कहानी: इस बार सांगवान ने रचा इतिहास, चौधरी परिवार को वापस दिलाई विरासत, पढ़िए रिपोर्ट

उधर, चकबंदी में भाजपा को 179 व सपा को 351 वोट मिले। अटेरना में संजीव बालियान को 329 व हरेंद्र मलिक को 351 वोट मिले। सरधना विधानसभा क्षेत्र के क्षत्रियों का मतदान प्रतिशत हालांकि कम रहा। इसके बाद भी भाजपा के प्रति क्षत्रियों का विरोध कम नहीं हो सका।

यह भी पढ़ें: कटघरे में कई मंत्री: खतरे में पश्चिमी यूपी के इन दिग्गजों की कुर्सी, पढ़िए भाजपा को कहां हुआ भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed