फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sougwaras for the tricolor in the hands did their memories of Karbala

हाथों में तिरंगा लिए सोगवारों ने किया शोहदाए कर्बला को याद

Sat, 30 Sep 2017 08:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 30 Sep 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
Sougwaras for the tricolor in the hands did their memories of Karbala
तिरंगा लेकर जुलूस निकालते सोगवार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ के अब्दुल्लापुर में दोपहर मजलिस के बाद बड़ा कदीमी जुलूस ए जुलजुनाह इमामबाड़ा कोट से बरामद हुआ। इसमें सोगवारों ने हाथों में तिरंगा लेकर शौहदाए कर्बला को याद किया और नौहेख्वानी के बीच मातमपुरसी की। जुलूस मुहल्ला हंडिया, पंडित चौक धर्मशाला होता हुआ गुप्ता चौक पहुंचा, जहां हसन मेहंदी व अली मेहंदी ने अपने साथियों के साथ नौहा पढ़ा। 

विज्ञापन


इसके बाद शाम को जुलूस ए जुलजुनाह में शामिल मातमी दस्ते बाड़े वाली मस्जिद-इमामबाड़े में गए, जहां 45 मिनट तक नौहेख्वानी हुई और सोगवारों ने शौहदाए कर्बला को याद करते हुए मातम किया। इसके बाद जुलूस बाहर आया और अलीशान के मकान के सामने सैकड़ों हुसैनी सोगवारों ने जंजीरों के मातम से अपने शरीर को लहूलुहान कर लिया। जुलूस मुहल्ला बाजार से मुहल्ला गढ़ी पहुंचा, जिसमें नौहेख्वान मीसम, जामीन, अम्मार, इमरान, कमर आलम, तनसीर आदि रहे। जुलूस ए जुलजुनाह विभिन्न मार्गों से होता हुआ मोहल्ला कोट में अजाखाना मौ. आकिल के आवास पर जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान जुलूस की व्यवस्था में एडवोकेट नायब अली, नफीस आलम, सरफराज अली, रजा अहमद, हाजी जफर अब्बास, रोशन अब्बास, चांद हुसैन, अब्बास बहादुर, आबिद हुसैन आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन

जुलजुनाह का जुलूस बरामद

Sougwaras for the tricolor in the hands did their memories of Karbala
मौके पर पहुंचे डीएम व एसएसपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शहर क्षेत्र में छत्ता अली रजा से जुलूस ए जुलजुनाह अली हैदर के अजाखाने से बरामद होकर वैली बाजार से गुजरता हुआ मनसबिया घंटाघर पहुंचा। जुलूस के आयोजक चांद मियां व अंजुमन इमामिया रहे। उधर, लोहिया नगर में एल ब्लॉक स्थित नियाज फात्मा के अजाखाने से भी जुलूस ए जुलजुनाह बरामद होकर इमामबारगाह अबू तालिब पहुंच कर संपन्न हुआ, जिसमें अंजुमन जुल्फिकारे हैदरी के मातमदारों और नौहेख्वानों ने नौहे पढ़े। रामबाग कालोनी स्थित बाकर जैदी के अजाखाने से जुलूसे अलम-ए-मुबारक बरामद हुआ। इससे पहले यहां आयोजित मजलिस को मौलाना अम्मार हैदर रिजवी ने खिताब किया। 

एसएसपी, डीएम पहुंचे
अब्दुल्लापुर में मोहर्रम की सात तारीख को डीएम समीर वर्मा, एसएसपी मंजिल सैनी दहल, एसपी देहात राजेश कुमार, एसपी क्राइम शिवराम यादव, सीओ क्राइम संजीव देशवाल, 100 कांस्टेबल, 25 महिला कांस्टेबल, थाना मुंडाली, किठौर, किला परीक्षितगढ़, भावनपुर, इंचौली सहित कई थानों की पुलिस मौजूद रहीं। वहीं कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ अब्दुल्लापुर पहुुंचे। उन्होंने मोहर्रम को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्र के बारे में जानकारी ली।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed