{"_id":"6290a8b0a6bed77d9f3b906e","slug":"sotiganj-meerut-property-seized-of-kabadi-ajju-cases-of-vehicle-theft-and-cutting-are-registered-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sotiganj Meerut: शातिर कबाड़ी अज्जू की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त, वाहन चोरी और कटान के दर्ज हैं मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sotiganj Meerut: शातिर कबाड़ी अज्जू की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त, वाहन चोरी और कटान के दर्ज हैं मुकदमे
Fri, 27 May 2022 04:02 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 27 May 2022 04:02 PM IST
सार
Sotiganj में फिर से बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने शातिर कबाड़ी अज्जू की करोड़ों रुपये की संपत्ति को जब्त किया है।
विज्ञापन
meerut police, sotiganj , Rahul kala, सोतीगंज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में सोतीगंज के शातिर कबाड़ी अज्जू की करोड़ों रुपये की संपत्ति को कर्क किया गया है। कबाड़ी अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में वाहन चोरी और कटान का मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना परतापुर पुलिस द्वारा की जा रही है। इससे पहले भी मेरठ पुलिस सोतीगंज के कबाड़ियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन
कैंट एएसपी चंद्रकांत मीणा और एएसपी विवेक यादव पुलिस फोर्स के साथ शुक्रवार को सोतीगंज पहुंचे और अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू की अवैध रूप से कमाई संपत्ति को कुर्क किया। उन्होंने 14-ए के तहत अज्जू की करोड़ों रुपये की संपत्ति को जब्त किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder का खौफनाक मामला: बड़ी तैयारी में मेरठ पुलिस, जब्त करेगी सनी काकरान और अतुल की संपत्ति
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि अज्जू की करोड़ों रुपये की संपत्ति है। पुलिस ने जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच पड़ताल के बाद ही पता चल पाएगा कि संपत्ति की कितनी कीमत है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: टूटा गमों का पहाड़, सूनी पड़ीं गलियां और घरों में नहीं जले चूल्हे, अब परिवार में बचे सिर्फ पिता-बेटे